पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओ पर भांजी लाठियां, मची भगदड़
फिर भी सैकड़ों की संख्या में डटे हैं सपाई
करंजाकला,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मतगङना स्थल पर ईवीएम रखवाली के लिए डटे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने देर रात लाठियां भाज ना शुरू कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस का आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। जबकि कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस को कार्यकर्ताओं ईवीएम रखवाली नागवार गुजर रही थी।