• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मां को पोषक आहार न मिला तो शिशु कुपोषित हो सकता है:डॉ सत्य नारायण

If the mother does not get nutritious food, the baby may become malnourished: Dr Satya Narayan

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 14, 2022
in Jaunpur
0
धनंजय सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संतुलित और पौष्टिक आहार गर्भवती को आवश्यक

गर्भावस्था के दौरान रूटीन चेकअप भी अनिवार्य, आहार में भिन्नता व आयरन गोलियों के उपयोग से होता है शारीरिक, मानसिक विकास
एसीएमओ आरसीएच ने गर्भावस्था के दौरान 10 से 12 किलो वजन बढ़ाने की दी सलाह

जौनपुर,संकल्प सवेरा गर्भवती ही अपने पेट में पल रहे शिशु को पोषण देती है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान उसे अधिक पोषण की जरूरत होती है। इस दौरान मां को पोषक आहार न मिला तो शिशु कुपोषित हो सकता है। सही भोजन, नियमित वजन की निगरानी तथा समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच महिला और शिशु का विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। यह कहना है  अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) तथा रीप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) के नोडल अधिकारी डॉ सत्य नारायण हरिश्चंद्र का।

डॉ सत्य ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एक महिला का वजन लगभग 10-12 किलो बढ़ जाता है। गर्भवस्था के दौरान हर गर्भवती को कम से कम 5 बार (तीन बार मुख्य भोजन और दो बार नाश्ता) संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। हर बार के आहार में भिन्नता होनी चाहिए। इसके लिए निम्न खाद्य समूहों में से रोज कम से कम पांच खाद्य समूहों को अपने आहार में शामिल करें। चौरंगा (हरा, लाल, पीला और सफेद) आहार लेना चाहिए। हरे में हरी पत्तेदार सब्जी शामिल है। लालरंग के लिए मांसाहारी मांस, मछली जबकि शाकाहारी राजमा, सोयाबीन, गहरे लालरंग के फल ले सकते हैं। पीले रंग में दालें तथा सब्जियां, संतरा, नारंगी आदि हैं। सफेद में दूध, दही, अंडा, पनीर तथा दूध से बनी वस्तुएं शामिल हैं।

लाल आयरन की गोलियों का सेवन जरूरी:
गर्भावस्था के दौरान आयरन की जरूरत बढ़ जाती है जिससे महिला को थकान, चक्कर, समय  से पहले प्रसव और जटिल प्रसव की संभावना बढ़ जाती है I साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा पहुंच सकती है।
आयरन की कमी पूरा करने के लिए आयरन युक्त भोजन के साथ रोजाना आयरन की गोली खाने की जरूरत होती है। हीमोग्लोबिन की जांच के आधार पर नजदीकी आशा कार्यकर्ता या एएनएम से सम्पर्क कर इसका उपयोग करना चाहिए। दूसरी और तीसरी तिमाही में प्रतिदिन एक आयरन (आईएफए) टैबलेट का सेवन करना चाहिए और बच्चे के जन्म के छह महीने बाद तक इसे जारी रखें। सभी गर्भवती यहां तक कि जिन्हें एनीमिया नहीं है उन्हें भी रोजाना लाल आयरन टैबलेट का सेवन करना चाहिए।

लाल आयरन की गोलियां न केवल एनीमिया को कम करती हैं बल्कि भ्रूण के मस्तिष्क के विकास के लिए भी फायदेमंद होती हैं। कुछ महिलाओं को आयरन की गोली खाने के बाद मितली, चक्कर  आदि दिक्कतें  होती हैं, इससे बचने के लिए आयरन की गोली को भोजन के एक घंटे बाद या आधा खाने के बाद ही सेवन कर लेना चाहिए। गोलियां लेना बंद न करें| ध्यान रहे आयरन और कैल्शियम की गोली को कभी साथ नहीं लेना चाहिए।

गर्भवती को दिन में दो से चार घंटे आराम अवश्य करना चाहिए। गर्भवती को सामान्य दिनों की अपेक्षा डेढ़ गुना ज्यादा भोजन करना चाहिए। पूरे गर्भावस्था के दौरान चार बार प्रसव पूर्व जांचें अवश्य करानी चाहिए जिसमें से दो जांचें चिकित्साधिकारी द्वारा की जानी चाहिए। प्रसव पूर्व जांचों में हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन, शुगर, एलब्यूमिन व ब्लड ग्रुप की जांचें प्रत्येक चिकित्सा इकाई भ्रमण के दौरान कराई जानी चाहिए। एक बार एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस की भी जांच जरूरी है जिससे कि शिशु को भविष्य में होने वाले संक्रमण से बचाया जा सके।
प्रसव प्रबंधन की भी योजना जरूरी है। इसके लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र का पता, 102 और 108 एम्बुलेंस और क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता का नम्बर जरूरी है।

Previous Post

शहीदों को का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा:आलोक सिंह

Next Post

हम चैन से सोते हैं क्योंकि वे हमारे लिए जगते हैं:फादर पी विक्टर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
हम चैन से सोते हैं क्योंकि वे हमारे लिए जगते हैं:फादर पी विक्टर

हम चैन से सोते हैं क्योंकि वे हमारे लिए जगते हैं:फादर पी विक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

June 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.