• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

शिक्षा नीति रोजगार मूलक होगी तो बेरोजगारी कम होगी:पंडित भवानी शंकर

नवीन शिक्षा नीति के तहत रोजगार -स्वरोजगार हेतु विद्यार्थियों के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 30, 2021
in Desh-Videsh
0
शिक्षा नीति रोजगार मूलक होगी तो बेरोजगारी कम होगी:पंडित भवानी शंकर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नवीन शिक्षा नीति के तहत रोजगार -स्वरोजगार हेतु विद्यार्थियों के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन
शिक्षा नीति रोजगार मूलक होगी तो बेरोजगारी कम होगी – पंडित भवानी शंकर शर्मा

रिपोर्ट :- सुयश मिश्रा
संकल्प सवेरा नवीन शिक्षा नीति के तहत रोजगार -स्वरोजगार हेतु एवं कौशल कौशल विकास के लिए एमओ यू करने हेतु आज की नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद में कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में शहर के शासकीय अधिकारियो, बैंकर्स , उद्योगपतियों, समाजसेवियों , वकील, विभिन तकनीकीम हाविद्यालयों के प्राचार्यों शासकीय, अशासकीय विद्यालय के प्राचार्यों ,शासकीय एवं अशासकीय अधिकारियों को आमंत्रित किया गया ,चिकित्सकों आमंत्रित किया गया |
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन चौबे ने कार्यशाला के स्वरूप को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य हमें अपने विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना है |

नवीन शिक्षा नीति के तहत हमें विद्यार्थियों को जॉब के लिए ,कैरियर के क्षेत्र में ,उद्योग के क्षेत्र में, स्थल भ्रमण के माध्यम से और एनजीओ के माध्यम से प्रशिक्षित करना है ताकि वे जब शिक्षित होकर निकले तो उनके अंदर कुछ करने का आत्मविश्वास हो |
मुख्य अतिथि के रूप में पंडित भवानी शंकर शर्मा का कहना था कि किसी भी प्रोफेशन के लिए दृढ़ चरित्र होना आवश्यक है | पैसे देकर प्रमाण पत्र की परंपरा को बंद करना होगा | प्रशिक्षण करें तो ही प्रमाण पत्र प्रदान करे |

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार डॉ विनोद निगम का कहना था कि सरकार अपने ढंग से प्रयास करती है | शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है | प्राचीन भारत में समृद्ध शिक्षण परंपरा रही है | उन्होंने अपनी स्वरचित कविता के द्वारा कहा कि भविष्य की चिंता में विद्यार्थी आते हैं और हमारी महती जिम्मेदारी है कि हम विद्यार्थियों को वह शिक्षा दें जिससे वह अपना ,समाज का और देश का विकास कर सके |

विशिष्ट अतिथि के रूप में पं पियूष शर्मा, अध्यक्ष म. प्र. तैराकी संघ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें जॉब क्रिएशन की तरफ भी ध्यान केन्द्रित करना होगा | मानसिक रूप से विद्यार्थियों को मजबूत बनाना होगा |
विद्यार्थियों के प्रशिक्षण हेतु संस्थानों और अधिकारियों ने दी अपनी सहमति –
चिकित्सक – डॉक्टर श्रुति मालवीय ने कहा कि विद्यार्थियों को होगा और उन्हें बताना होगा की परंपरागत शासकीय और अशासकीय सेवाओं के अतिरिक्त भी प्रोफेशन के बहुत सारे क्षेत्र हैं और उन्होंने विद्यार्थियों को हेल्थ केयर टेकर और चिकित्सा से संबंधित प्रशिक्षण के लिए अपनी सहमति दी |

वकील, समाजसेवी, शिक्षाविद,उपभोक्ता फोरम की सदस्य श्रीमती अंजली मिश्रा ने शिक्षण प्रशिक्षण की सहमती दी और उपभोक्ता जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित करने के लिए सहमति प्रदान की |
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न व्यवसाओं का प्रशिक्षण देने वाली शहर की प्रतिष्ठित संस्था प्रियबंदा की संचालक सुश्री साधना तेंगुरिया ने सिलाई,सौंदर्य और स्वास्थ्य कल्याण तथा अन्य उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण की सहमति प्रदान की |
समाज सेवी श्रीमती नीरजा फौजदार ने कहा कि हम अपनी संस्थान में काम करने के लिए इंटरव्यू के आधार पर नियुक्ति भी देते हैं | सिलाई ,ब्यूटीशियन और कुकिंग क्लास का प्रशिक्षण देने के लिये आपने सहमति प्रदान की |

बार काउंसिल के अध्यक्ष श्री प्रदीप चौबे जी ने कहा विधि व्यवसाय के लिए ट्रेनिंग देंगे | अधिवक्ता श्री सचिन चौहान जी ने कहा विधिक प्रशिक्षण से छात्र परिपक्व होकर रोजगार के लिए तैयार हो जायेंगे | कोर्ट परिसर में विभिन्न ऑफिस हैं वहां से ट्रेनिंग दे सकते हैं | मूट कोर्ट में मदद करेंगे | विधिक सहायता प्रदान करने संबधी प्रशिक्षण देन के लिए अपनी सहमति प्रदान की |
हृदय से आए श्री संजय सिंह जो इसेंशियल ऑईल का निर्माण करते हैं उन्होंने कहा कि वे तीन स्तर पर प्रशिक्षण दे सकते हैं | पहला हर्बल कृषि के लिए | दूसरा प्रोसेसिंग के लिए और तीसरा उसकी मार्केटिंग के लिए |

ग्राम खाटली इटारसी से आई श्री पटेल जी ने कहा कि कृषि उनका प्रमुख व्यवसाय है अतः कृषि के उत्पाद जो खराब होते हैं उनका हम किस तरह से उपयोग कर सकते हैं इसका भी प्रशिक्षण दे सकते ही साथी मशरूम उत्पादन सब्जियों फलों के संरक्षण अचार जेम जेली के निर्माण और मार्केटिंग का प्रशिक्षण दे सकते हैं |जैविक खाद निर्माण का प्रशिक्षण दे सकते हैं |

इंडस्ट्री डिपार्टमेंट से डॉ गुंजन जैन ने फेब्रिकेशन ,फूड प्रोडक्शन ,ऑफिस मैनेजमेंट में इंटर्नशिप और प्रशिक्षण तथा फील्ड वर्क की सहमति दी |
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री चंद्राकर जी ने ऑफिस मैनेजमेंट अकाउंटेंट डिजिटल मार्केटिंग उनके यहां विद्यमान सभी तकनीकी विषयों के प्रशिक्षण के लिए सहमति दी |
कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के डॉक्टर अनिमेष चटर्जी ने हॉर्टिकल्चर ,ग्रामीण कृषि तथा उनके यहां संबंधित विषयों की का प्रशिक्षण देने के लिए सहमति दी |

डॉ विजय अग्रवाल ने कहा कि ऑर्गेनिक फार्मिंग से संबंधित प्रोग्राम कैप्सूल बनाकर सीजन के आधार पर किस तरह की कृषि होती है इस पर ट्रेनिंग प्रोग्राम दे सकते हैं |
श्री अनिल अग्रवाल ने जैविक खेती और जैविक खाद की ट्रेनिंग के लिए सहमति दी साथ ही साथ उन्होंने बताया कि ग्रामोत्थान सेंटर है उसके वहां पर भी सिलाई की ट्रेनिंग और फील्ड वर्क के लिए विद्यार्थियों को भेजा जा सकता है |
श्रीमती रश्मि गुप्ता आर एस टी आई ने उन विद्यार्थियों को जो ग्रामीण परिवेश से हैं और गरीब हैं उनको सर्टिफिकेट प्रोग्राम की ट्रेनिंग देने के लिए सहमति प्रदान की |
कोटक महिंद्रा के मैनेजर श्री रविंद्र मौर्या ने डिजिटल बैंकिंग तथा बैंक से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की इंटर्नशिप की सहमति प्रदान की |
श्री अनिल सक्सेना जी ने स्वरोजगार हेतु मत्स्य पालन ट्रेनिंग के लिए सहमति प्रदान की |
श्री जयप्रकाश दायमा जी ने चिकित्सकीय पौधे विशेष रूप से आयुर्वेद से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए अपनी सहमति प्रदान की |
एम आई सी के श्री हेमंत दुबे जी ने फील्ड टेक्निशियन, टैली , एम एस ऑफिस ,डीटीपी, अकाउंटिंग इन टैली तथा इलेक्ट्रानिक से संबंधित प्रशिक्षण के लिए सहमति प्रदान की |

डॉक्टर डोलस ,प्रधान मंत्री कौशल केंद्र होशंगाबाद ने व्यक्तित्व विकास की ट्रेनिंग ,सामुदायिक सेवा ,ऑपरेटर, फील्ड टेक्निशियन, व्यक्तित्व विकास की ट्रेनिंग देने के लिए अपनी सहमति प्रदान की |
कार्यशाला में श्री मुकेश गक्खर ,तवानगर से श्रीमती मीनाक्षी जी, कांति पंडोली जी के साथ साथ महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा |इस अवसर पर पं पियूष शर्मा जी का शॉल श्री फल के साथ अभिनंदन किया गया |

Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस क्यों मनाया जाता है क्या है इसका इतिहास और महत्व जाने

Next Post

मंदिर परिसर में गंदगी देख विधायक जुटे साफ सफाई में

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मंदिर परिसर में गंदगी देख विधायक जुटे साफ सफाई में

मंदिर परिसर में गंदगी देख विधायक जुटे साफ सफाई में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.