• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

फील्ड सजाते रहे ज्ञान प्रकाश व अभिषेक टिकट ले उड़े कृपा शंकर सिंह

Gyan Prakash and Abhishek kept decorating the field, Kripa Shankar flew away with the ticket.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 3, 2024
in Jaunpur
0
फील्ड सजाते रहे ज्ञान प्रकाश व अभिषेक टिकट ले उड़े कृपा शंकर सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

फील्ड सजाते रहे ज्ञान प्रकाश व अभिषेक टिकट ले उड़े कृपा शंकर

मठाधीशों का परिक्रमा करते रहे जिले के छोटे-बड़े नेता

काम नहीं आया निषाद रथ, न ही किसान रथ

प्रत्याशी घोषित होते ही मायूस हो गए टिकट की कतार मे खङे नेता

देवेन्द्र सिंह यादव
——————————————

जौनपुर संकल्प सवेरा। सदर लोकसभा का टिकट शनिवार की शाम को घोषित होते ही टिकट चाहने वाले उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह,पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ.के.पी.सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, शतरुद्र प्रताप सिंह, डॉ क्षितिज शर्मा तथा दल बदल कर टिकट चाहने वाले कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक सुषमा पटेल सहित विभिन्न दावेदारों को मायूसी हाथ लगी।

विदित हो कि उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह ने 2020 कोरोना काल से ही लगातार जनपद जौनपुर में लोगों की सेवा करके आम जनमानस के दिलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया था। राम मंदिर में भारी-भरकम चंदा देना हो या जौनपुर में शांतनु महाराज की राम कथा के माध्यम से माहौल बनाने का भरपूर प्रयास किया। दूसरी तरफ पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने जनपद में मुंबई से पोर्न स्टार शनि लियोनी समेत विभिन्न सेलिब्रिटी को बुलाकर विभिन्न कार्यक्रम करके लोगों में अपना प्रभाव स्थापित करने का प्रयास किया। युवाओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर मोटरसाइकिल व स्कूटी वितरित की गई। साथ ही साथ अयोध्या में लोगों को दर्शन के लिए निषाद रथ चलवाया। किसानो के लिए किसान रथ आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करके लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया। जिले के तमाम नेताओं ने जमीनी स्तर पर काम किया लेकिन उनके हाथ मायूसी ही लगी काफी नेताओं ने जौनपुर से लेकर दिल्ली गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान की के मठाधीशों की परिक्रमा की लेकिन सफलता नही मिली। उधर पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होती है सारा खेला वही हो गया और पीएम के संकेत पर उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

विभिन्न दावेदारों ने होर्डिंग से पूरे जनपद को पाट दिया। टिकट चाहने वाले दावेदार जौनपुर में ही जोर लगाते रहे, किंतु लेकिन टिकट ले उड़े महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह। जनपद के सहोदरपुर के निवासी तथा महाराष्ट्र में कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले कृपा शंकर सिंह का महाराष्ट्र की राजनीति में उत्तर भारतीयों पर काफी प्रभाव है, किंतु जनपद की राजनीति में अभी तक उन्हें कोई विशेष सफलता नहीं मिली थी।उनके भाई श्यामराज सिंह एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।

विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद जौनपुर में जहां कुल 9 विधानसभा में कल 20 लाख 7554 मत पड़े। सपा गठबंधन को 799481 मत प्राप्त हुए, जो कुल पड़े मतों का 39.82% था। वहीं भाजपा गठबंधन को 696106 मतप्राप्त हुए जो कुल पड़े मतों का 34.67 प्रतिशत था। बसपा को 324464 मत प्राप्त हुए,जो कल पड़े मतों का 16.21%था।

मल्हनी से निर्दल प्रत्याशी के रूप में इस विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे धनंजय सिंह को 79830 मत प्राप्त हुए। इससे सिद्ध होता है की धनंजय सिंह किसी भी दल या निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरते हैं तो जनपद का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है।

लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन एवं बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही जनपद की राजनीतिक तस्वीर साफ होगी।

Previous Post

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर कैम्प में 350 मरीजों का हुआ उपचार

Next Post

कोशिश संस्था पूरे देश में अपना स्थान बना चुकी है:प्रो. आर एन सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कोशिश संस्था पूरे देश में अपना स्थान बना चुकी है:प्रो. आर एन सिंह

कोशिश संस्था पूरे देश में अपना स्थान बना चुकी है:प्रो. आर एन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

September 9, 2026
2027 में कमजोर सीटों पर बदलें जायेगे उम्मीदवारःक्षेत्रीय मंत्री

2027 में कमजोर सीटों पर बदलें जायेगे उम्मीदवारःक्षेत्रीय मंत्री

September 9, 2026
पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मिला मनोवैज्ञानिक सहयोग

पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मिला मनोवैज्ञानिक सहयोग

September 8, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

September 9, 2026
2027 में कमजोर सीटों पर बदलें जायेगे उम्मीदवारःक्षेत्रीय मंत्री

2027 में कमजोर सीटों पर बदलें जायेगे उम्मीदवारःक्षेत्रीय मंत्री

September 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

September 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.