• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

गुर्जर आरक्षण आंदोलन: दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, 7 ट्रेनों का मार्ग बदला, यहां देखें लिस्‍ट

आंदोलनकारियों द्वारा दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग (Delhi-Mumbai Rail Track) पर पीलूपुरा में ट्रैक पर कब्जा करने के कारण 7 ट्रेनों को मार्ग बदल दिया गया है.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 2, 2020
in Desh-Videsh
0
गुर्जर आरक्षण आंदोलन: दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, 7 ट्रेनों का मार्ग बदला, यहां देखें लिस्‍ट
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जयपुर. गुर्जर आरक्षण आंदोलन अपना असर दिखाने लगा है. आंदोलन को लेकर दो गुटों में बंटे गुर्जर समाज के एक गुट ने दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कब्‍जा कर लिया है. प्रदर्शनकारी बयाना के पीलूपुरा में रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं. ऐसे में इस रूट से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होना शुरू हो गया है. प्रदर्शन के पहले दिन रविवार को ही आंदोलनकारियों ने कुछ पटरियों की फिश प्लेटें उखाड़ दी थीं. उसके बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस मार्ग की 7 ट्रेनों का मार्ग बदल (Route change) दिया है. यह बदलाव आंदोलनकारियों के यहां से हटने तक जारी रहेगा. ट्रेनों में बदलाव रविवार से ही लागू कर दिया गया. इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.  की ओर से जारी आदेश के अनुसार, गुर्जर आंदोलन के कारण हिंडौन सिटी-बयाना रेलखंड पर रेल यातायात अवरुद्ध हो गया है. इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाली 7 ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग कर दिया गया है. आंदोलन की समाप्ति तक ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी. आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक के साथ ही हिंडौन-बयाना मेगा हाईवे को भी जाम कर रखा है.

आंदोलन के कारण इन ट्रेनों का मार्ग परवर्तित किया गया है
1. गाड़ी संख्या 02060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा – यह वाया भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर-सवाई माधोपुर चलेगी.
2. गाड़ी संख्या 09039 बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर- वाया सवाई माधोपुर- जयपुर- बांदीकुई -भरतपुर- आगरा फोर्ट चलेगी.
3. गाड़ी संख्या 02401 कोटा-देहरादून – यह वाया सवाई माधोपुर- जयपुर- दिल्ली चलेगी.
4. गाड़ी संख्या 02415 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन- यह वाया सवाई माधोपुर- जयपुर- दिल्ली चलेगी.
5. गाड़ी संख्या 02416 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर वाया दिल्ली- जयपुर और सवाई माधोपुर चलेगी.
6. गाड़ी संख्या 02963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर यह वाया दिल्ली- जयपुर- अजमेर-चंदेरिया चलेगी.
7. गाड़ी संख्या 02963उदयपुर- हजरत निजामुद्दीन- यह वाया चंदेरिया- अजमेर-जयपुर-दिल्ली चलेगी.

गुर्जर समाज का एक धड़ा आंदोलन कर रहा है
उल्लेखनीय है कि आरक्षण से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर गुर्जर समाज का एक धड़ा आंदोलन कर रहा है, जबकि दूसरा गुट सरकार से हुई वार्ता के बाद संतुष्ट नजर आ रहा है. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला गुट ने आंदोलन का आगाज किया है. इस धड़े से बातचीत करने के लिये रविवार को खेल मंत्री अशोक चांदना वहां गये थे, लेकिन वार्ता नहीं हो पाई. यहां बैंसला के पुत्र विजय सिंह बैंसला के नेतृत्व में गुर्जर समाज आंदोलन कर रहा है.

Previous Post

WhatsApp पर आ रहा है ज़बरदस्त फीचर, 7 दिन में अपने आप गायब हो जाएगा भेजा हुआ मैसेज!

Next Post

कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारनटीन हुए WHO प्रमुख

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारनटीन हुए WHO प्रमुख

कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारनटीन हुए WHO प्रमुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.