• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की साख को बट्टा लगाने वालों को भगवान भी माफ नहीं करेगा- डॉ विजय प्रताप

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 15, 2020
in Jaunpur, Purvanchal News, Uttar Pradesh
0
कुलपति ने संविदा शिक्षकों को किया नियमित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर! वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्ख़ियों में है ,कारण कुलपति के जाने के अंतिम बेला में कुछ लोग एक बार फिर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की साख को बट्टा लगाने हेतु सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में अनुदानित महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय प्रताप तिवारी ने कहा है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिराजेहिंद की सरजमीं पर स्थापित न केवल एक संस्थान है, बल्कि देश-विदेश में जौनपुर की एक विशेष पहचान भी है। अपने निहित स्वार्थ में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की साख को बट्टा लगाने वालों को भगवान भी माफ नहीं करेगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुरू से ही यह एक चलन रहा है कि परिसर के भीतर ही एक ऐसा काकस रहा है जो आने वाले अधिकारियों से पैठ बना कर काम लेता है, अपने हितों को साधता है और जब अधिकारी के जाने का वक्त होता है तो बाहरी तत्वों के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश व षडयंत्र कर अनर्गल व बेबुनियाद आरोपों से न केवल अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है ,अपितु संस्थान की साख को भी बट्टा लगाता है। आज जब जनपद में इस बात की चर्चा होनी चाहिए थी कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय को कैसे बचाया जाए? प्रदेशभर के राज्य विश्वविद्यालयों के परिसीमन व समान वित्तपोषण की मुहिम चलाई जाए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय को बर्बाद करने के लिए सरकार ने जो अपनी आंख गड़ाई हुई है,पहले से ही गरीब विश्वविद्यालय के परिसीमन के पहले बंटवारे को रोकना व सरकार द्वारा इस विश्वविद्यालय से 100 करोड़ लेने की जुगत को नाकाम करना आदि मुद्दे यहां के प्रबुद्ध जनों की प्राथमिकता में होने चाहिए थे। कुलपति हर तीन साल में आते-जाते रहेंगे, लेकिन जो लोग इस संस्थान से पढ़कर निकले या फिर जो आज उसी परिसर में रहकर उसकी रोटी खा रहे हैं ,वही अपने छोटे-छोटे स्वार्थों में विश्वविद्यालय की साख को बट्टा लगाकर अपनी आने वाली पीढ़ियों का नुकसान कर रहे हैं। वर्तमान कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों के आयोजन, विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाते हुए शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को जहां बढ़ावा दिया वहीं देश विदेश के सैकड़ों ख्याति लब्ध विद्वानों को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर तथा जॉब फेयर के माध्यम से मल्टीनेशनल कंपनियों को यहां बुलाकर विश्व विद्यालय और जनपद जौनपुर का नाम देश- दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाया। बावजूद इसके अब जब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है तो एक बार फिर कुछ चिन्हित लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अब वक्त आ गया है कि जनपद जौनपुर के संवेदनशील व बुद्धिजीवी तबका इस तरह के लोगों को बेनकाब करे और जौनपुर की धरोहर को बर्बाद होने से रोकने हेतु एकजुट हों। शिक्षक संघ बहुत जल्द ही जनपद के तमाम समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों व समाज शुभेच्छुओं के साथ बैठक कर पूर्वांचल विश्वविद्यालय को बचाने और सरकार द्वारा विश्वविद्यालय को बर्बाद करने की नियत से आजमगढ़ विश्वविद्यालय बनाने हेतु सौ करोड़ की, की जा रही मांग के खिलाफ मुहिम चलाएगा।

Previous Post

पारसनाथ यादव के सघर्ष स्मरण योग्य:लालबहादुर यादव

Next Post

डॉ हरेंद्र सिंह ने किया अरुणोदय सर्जिकल एवं ट्रामा सेंटर का उद्घाटन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
डॉ हरेंद्र सिंह ने किया अरुणोदय सर्जिकल एवं ट्रामा सेंटर का उद्घाटन

डॉ हरेंद्र सिंह ने किया अरुणोदय सर्जिकल एवं ट्रामा सेंटर का उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

July 30, 2026
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

July 29, 2026
सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

July 27, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

July 30, 2026
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

July 29, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

July 30, 2026
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.