• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पूर्व सांसद धनंजय सिंह का प्रयागराज की MP/MLA कोर्ट में आत्मसमर्पण

लखनऊ में अजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोपित पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह ने प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया है। धनंजय सिंह ने प्रयागराज की एमपी/एलएलए कोर्ट में शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे आत्मसमर्पण किया है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 5, 2021
in Jaunpur, Uttar Pradesh
0
मल्हनी उपचुनाव 2020: तो इस बार भी मुकाबला धनन्जय सिंह बनाम समाजवादी पार्टी रहेगा ? देखे 1989 से अब तक की स्थिति का राजनैतिक विश्लेषण
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रयागराज, संकल्प सवेरा । लखनऊ में अजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया है। धनंजय सिंह ने प्रयागराज की एमपी/एलएलए कोर्ट में शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे आत्मसमर्पण किया है। 

जौनपुर से बसपा से सांसद रहे धनंजय सिंह के खिलाफ अजीत सिंह की हत्या के मामले में लखनऊ के विभूति खंड थाना में केस दर्ज है। धनंजय की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ में कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह पर 25 हजार रुपए का इनाम रखने के साथ ही इनकी सारी अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी कर ली थी।

लखनऊ में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की हुई सनसनीखेज हत्या के षड्यंत्रकारी के रूप में चिह्नित फरार जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होते ही शुक्रवार को दोपहर में एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यूपी एसटीएफ की टीमें लखनऊ, हैदराबाद के अलावा गृह जनपद जौनपुर में भी उनकी तलाश में जुटी थी। अन्य जिलों की पुलिस भी संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। इसके साथ ही उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क किए जाने की भी प्रक्रिया शुरू की जा रही थी।

इसके पूर्व लाकडाउन के दौरान जिले में रंगदारी के लिए नमामि गंगे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण के मामले में धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट के सशर्त जमानत मंजूर किए जाने पर पिछले साल 27 अगस्त को धनंजय सिंह जेल से रिहा हुए थे। लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटर गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डाक्टर के रिमांड के दौरान दिए गए बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर धनंजय सिंह को अजीत सिंह हत्याकांड में मुख्य षड्यंत्रकारी बनाया गया है। जमानत अर्जी के साथ धनंजय सिंह ने हाईकोर्ट में खुद ही अपनी हिस्ट्रीशीट पेश की थी। हाईकोर्ट में दिए गए हलफनामा में धनंजय ने हवाला दिया कि उनके विरुद्ध कुल 38 केस दर्ज हैं। इनमें से 24 में वह अदालत से बरी हो चुके हैं। एक मुकदमे में वह डिस्चार्ज हैं। चार मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। तीन केस सरकार की तरफ से वापस हो चुके हैं। धनंजय सिंह रारी से 2002 व 2007 में दो बार विधायक व जौनपुर से बसपा से 2009 में सांसद भी थे।

Previous Post

रकुल प्रीत सिंह की शिकायत पर HC ने केंद्र से किया सवाल, क्या चैनलों पर हुई कार्रवाई?

Next Post

मुल्क की तरक्की के लिए बच्चों को दें अच्छी तालीम:लालबहादुर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मुल्क की तरक्की के लिए बच्चों को दें अच्छी तालीम:लालबहादुर

मुल्क की तरक्की के लिए बच्चों को दें अच्छी तालीम:लालबहादुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.