जौनपुर में सड़क दुघर्टना में पांच लोगों घायल दो की मौत
नौपेड़वां,बक्शा (जौनपुर)। वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर थाना बक्शा क्षेत्रांतर्गत सोमवार की भोर लगभग पांच बजे ग्राम कुल्हनामऊ के पास स्थित नेता ढाबा के सामने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक UP 44 AT 3818 में पीछे से आ रही मारुति वैगनआर कार (संख्या UP 32PU 5119) अनियंत्रित होकर जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई।
घटना की सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, जौनपुर भेजवाया। जहां पर डाक्टरों द्वारा दो को मृत्यु घोषित कर दिया गया तीन का इलाज चल रहा है।
इसके बाद बक्शा पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां पर अखिलेश शुक्ला और अंकित शुक्ला की मृत्यु हो गई। तीन अन्य घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक का शव कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस कब्जे में लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त में घायल शोभीत श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, अंकित शुक्ला, संदीप मिश्रा,शोभीत शुक्ला सभी निवासी- आवास विकास कालोनी कोतवाली उन्नाव के रहने वाले हैं। जिससे से दो की मौत हो गई है।












