• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

स्वतंत्र भारत के इतिहास में आपातकाल सबसे अलोकतांत्रिक समय था :अशोक

Emergency was the most undemocratic time in the history of independent India: Ashok

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 25, 2024
in Jaunpur
0
स्वतंत्र भारत के इतिहास में आपातकाल सबसे अलोकतांत्रिक समय था :अशोक
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने काला दिवस मनाया

स्वतंत्र भारत के इतिहास में आपातकाल सबसे अलोकतांत्रिक समय था :अशोक पाण्डेय

विराट रैली में जय प्रकाश नारायण ने पुलिस और सेना के जवानों से आग्रह किया कि सरकार के असंवैधानिक आदेश न मानें : पुष्पराज सिंह

जौनपुर,संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर काला दिवस मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप मे लोकतंत्र सेनानी के जिलाध्यक्ष एव पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा भारत में 1975 में लगाया गया आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। आज की पीढ़ी आपातकाल के बारे में सुनती जरूर है, लेकिन उस दौर में क्या घटित हुआ, इसका देश और तब की राजनीति पर क्या असर हुआ, इसके बारे में बहुत कम ही पता है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक समय था आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे और सभी नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। इसका जड़ 1971 में हुए लोकसभा चुनाव था, जिसमें उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी राजनारायण को पराजित किया था। लेकिन चुनाव परिणाम आने के चार साल बाद राज नारायण ने हाईकोर्ट में चुनाव परिणाम को चुनौती दी। 12 जून, 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर उन पर छह साल तक चुनाव न लड़ने का प्रतिबंध लगा दिया और उनके चिरप्रतिद्वंद्वी राजनारायण सिंह को चुनाव में विजयी घोषित कर दिया था।

विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा उनके चिरप्रतिद्वंद्वी राजनारायण सिंह को चुनाव में विजयी घोषित करने के वावजूद श्रीमती गांधी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया इसी दिन गुजरात में चिमनभाई पटेल के विरुद्ध विपक्षी जनता मोर्चे को भारी विजय मिली। इस दोहरी चोट से इंदिरा गांधी बौखला गईं और अदालत के इस निर्णय को मानने से इनकार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की घोषणा की और 26 जून को आपातकाल लागू करने की घोषणा कर दी इस दौरान जनता के सभी मौलिक अधिकारों को स्थगित कर दिया गया सरकार विरोधी भाषणों और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया समाचार पत्रों को एक विशेष आचार संहिता का पालन करने के लिए विवश किया गया, जिसके तहत प्रकाशन के पूर्व सभी समाचारों और लेखों को सरकारी सेंसर से गुजरना पड़ता था।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी विरोधी दलों के नेताओं को गिरफ्तार करवाकर अज्ञात स्थानों पर रखा गया। सरकार ने मीसा (मैंटीनेन्स ऑफ इंटरनल सिक्यूरिटी एक्ट) के तहत कदम उठाया। उस समय बिहार में जयप्रकाश नारायण का आंदोलन अपने चरम पर था। कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग जनता में इंदिरा सरकार इतनी अलोकप्रिय हो चुकी थी कि चारों ओर से उन पर सत्ता छोड़ने का दबाव था, लेकिन सरकार ने इस जनमानस को दबाने के लिए तानाशाही का रास्ता चुना। 25 जून, 1975 को दिल्ली में हुई विराट रैली में जय प्रकाश नारायण ने पुलिस और सेना के जवानों से आग्रह किया कि शासकों के असंवैधानिक आदेश न मानें। तब जेपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह ऐसा कानून था जिसके तहत गिरफ्तार व्यक्ति को कोर्ट में पेश करने और जमानत मांगने का भी अधिकार नहीं था। विपक्षी दलों के सभी नेताओ को जेल भेज दिया गया इस दौरान सरकार ने संविधान में परिवर्तन कर एक ऐसी व्यवस्‍था को पनपने का आधार तैयार किया जिसको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र आर्गनाइजर ने पारिभाषिक दाग का नाम दिया। पत्र के संपादकीय में कहा गया कि ये समाज में वैमनस्यता, भेदभाव को बढ़ाने का काम करेगा।

जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान आये हुए लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित किया गया जिनमे मुख्य रूप से नरसिंह बहादुर सिंह, बाबूराम मिश्रा, रामस्वरूप, रामधारी यादव, मदन मोहन यादव, राम प्रसाद यादव, भगवती प्रसाद यादव, रामस्वरूप यादव, शंकर यादव, राम सिंगार यादव, ओमप्रकाश, लालता प्रसाद यादव, सभाजीत यादव, त्रिभुवन नाथ मौर्या, त्रिभुवन सिंह, ओमप्रकाश, महादेव चौरसिया, लालता प्रताप यादव, भोला मौर्य, रतिराम यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, लल्लन यादव, शारदा देवी, गुलशन मौर्य, तहसीलदार, राजेंद्र, कृष्णावती मिश्रा, राम सागर तिवारी, कमला देवी निषाद, दयाराम शर्मा, बलवंती देवी, ज्ञान देव तिवारी, भोलानाथ यादव, कपिल देव तिवारी, इंद्रपाल सिंह, जयप्रकाश तिवारी, कालुराम चौरसिया,

हरिशंकर यादव, राजदेव यादव, शांति देवी, मनोज यादव, जनार्दन तिवारी, आद्या प्रसाद मिश्रा, लक्ष्मी शंकर, राजाराम सरोज, रमेश चंद्र उपाध्याय, नीलम यादव, राजाराम गौड़, राज बहादुर यादव, राधेश्याम प्रजापति, रामजतन देवी, छोटे लाल यादव, राम उजागर, जयंती प्रसाद मौर्य, विश्राम सिंह राम प्रसाद पाल, लालचंद मौर्या, अमन पाल, उमाशंकर सरोज, जय नाथ पाल, मोतीलाल मौर्य, बृजेश सिंह, छोटेलाल शुक्ला, रमेश चंद्र मौर्य को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर पियूष गुप्ता सुरेंद्र सिंघानिया ओमप्रकाश सिंह विनीत शुक्ला रोहन सिंह इंद्रसेन सिंह एव समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Previous Post

IAS सुहास एल वाई सचिव खेल UP विश्व के नम्बर 1 खिलाड़ी बने

Next Post

महाविद्यालय अपलोड कराएं समयबद्ध सूचनाएं- कुलपति

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्रवेश प्रारंभ B.B.A,/B.C.A/B.ED करने का सुनहरा अवसर आज ही संपर्क करे

महाविद्यालय अपलोड कराएं समयबद्ध सूचनाएं- कुलपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.