• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

डिजिटल युग ने हिंदी पत्रकारिता को दिया नया आयाम : कुलपति प्रो0 वंदना सिंह

Digital era has given a new dimension to Hindi journalism: Vice Chancellor Prof. Vandana Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 30, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News
0
डिजिटल युग ने हिंदी पत्रकारिता को दिया नया आयाम : कुलपति प्रो0 वंदना सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

डिजिटल युग ने हिंदी पत्रकारिता को दिया नया आयाम : कुलपति प्रो0 वंदना सिंह

पाठक को ध्यान में रखकर करें काम : वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ल
पत्रकारिता समाज में एक पथ प्रदर्शक का करती है कार्य : कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल
पूर्वांचल और अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त संयोजन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया गया

संकल्प सवेरा,सरायख्वाजा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के संयुक्त संयोजन में गुरुवार को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के सुअवसर पर डिजिटल दौर में हिन्दी पत्रकारिता के बदलते आयाम विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 वन्दना सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में न केवल हमारे संवाद के तरीकों को बदला है, बल्कि हिंदी पत्रकारिता के परिदृश्य को भी एक नया आयाम दिया है। यह परिवर्तन न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे समाज, संस्कृति और भाषा पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। कहा कि डिजिटल युग ने हिंदी पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां भी प्रस्तुत की हैं। इसके लिए जिम्मेदार पत्रकारिता और सही तथ्य-जांच के महत्व को भी हम नकार नहीं सकते। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इस माध्यम का उपयोग सच्चाई और निष्पक्षता के साथ करें, ताकि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य बना रहे।

Oplus_0

वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवध विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने कहा कि किसी भी समाज एवं संस्कृति में पत्रकारिता का बड़ा योगदान है। पत्रकारिता समाज को दिशा प्रदान करती है। पत्रकारिता के सिद्धांत पर ध्यान देना आवश्यक है कि पहले सूचनाओं को जांचिए, फिर लिखिए। क्योंकि समाज में पत्रकारिता एक पथ प्रदर्शक का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सूचनाओं को और अधिक जांचने और परखने की जरूरत है। समाज में कोई ऐसी सूचना नहीं जानी चाहिए जिससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो। पर्यावरण, सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक शैक्षिक मुद्दों पर सकारात्मक रिपोर्टिंग और समाज को सही जानकारी देना यही पत्रकारिता का धर्म है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आशुतोष शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक दैनिक जागरण, उत्तर प्रदेश ने कहा कि पत्रकारिता करने वाले सदैव अपने पाठक को ध्यान में रखकर काम करें। समाज की खबरें सामने लाने का प्रयास करें। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए पैशन का होना आवश्यक है। जब पत्रकारिता पैशन के लिए की जाती है तब आपकी कलम से समाज में लोगों का भला होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के लिए राजनीति, खेल और सिनेमा की बारीकियां का पता होना चाहिए। इसकी पहली शर्त है कि प्रत्येक पत्रकार को पढ़ने की आदत होनी चाहिए। जब तक पढ़ेंगे तब तक चलेंगे इस सिद्धांत पर कार्य करना होगा। संस्कार एवं परंपराओं को समझना और आत्मसात करना होगा।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो0 मनोज मिश्र ने एवं संचालन डाॅ0 दिग्विजय सिंह ने किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन अविवि के पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो0 अविनाश पाथर्डीकर , डाॅ0 सुनील कुमार, डाॅ0 अवध बिहारी सिंह, डॉ, जान्हवी श्रीवास्तव, डाॅ0 सतीश चन्द्र जैसल, डाॅ0 सुरेन्द्र कुमार, डाॅ0 वन्दना दूबे, डाॅ0 दयानन्द उपाध्याय, विश्व प्रकाश सहित बड़ी संख्या में दोनों विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी माॅजूद रहे।

Previous Post

अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता अवार्ड से सम्मानित किए गए अनिल कुमार पाण्डेय

Next Post

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत जमीनी विवाद में गई युवक की जान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत जमीनी विवाद में गई युवक की जान

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत जमीनी विवाद में गई युवक की जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

August 1, 2026
कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

August 1, 2026
श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

August 1, 2026
कृपाशंकर सिंह के 76वें जन्मदिन पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

कृपाशंकर सिंह के 76वें जन्मदिन पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

July 31, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

August 1, 2026
कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

August 1, 2026
श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

August 1, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

फूलों की बारिश के बीच ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

August 1, 2026
कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

August 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.