• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

चार करोड़ की स्कॉलरशिप पाने वाली सुदीक्षा की छेड़खानी से मौत, मायावती बोलीं- ऐसे कैसे बढ़ेंगी बेटियां

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 11, 2020
in Uttar Pradesh
0
चार करोड़ की स्कॉलरशिप पाने वाली सुदीक्षा की छेड़खानी से मौत, मायावती बोलीं- ऐसे कैसे बढ़ेंगी बेटियां

बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुदीक्षा भाटी ने अमेरिका के बॉबसन कॉलेज से लगभग 4 करोड़ की स्कॉलरशिप हासिल की थी.

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के चलते सुदीक्षा इंडिया वापस आ गई थीं. सोमवार की सुबह वह अपने मामा से मिलने चाचा सतेंद्र भाटी के साथ स्कूटी से सिकंदराबाद जा रही थीं.

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अमेरिका के बॉब्‍सन कॉलेज (Bobson College of America) की स्टूडेंट सुदीक्षा भाटी (Sudiksha Bhati) की सड़क हादसे में हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. सुदीक्षा की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कठघरे में खड़ा करते हुए ट्वीट किया कि ऐसे में बेटियां कैसे पढ़ सकेंगी?

मायावती ने ट्वीट किया कि बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाइक पर जा रही होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी को मनचलों की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, जो अति-दुःखद, अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय. बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी? यूपी सरकार तुरंत दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह पुरजोर मांग है.’

दरअसल, सुदीक्षा भाटी अमेरिका के बॉब्सन कालेज में एचसीएल (HCL शिव नाडर ग्रुप) के खर्च पर पढ़ाई कर रही थी. वह गौतमबुद्धनगर के दादरी की रहने वाली थीं. सोमवार को बुलंदशहर में एक सड़क हादसे के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक,  इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद में टॉप करने वाली छात्रा सुदीक्षा अपने चाचा के साथ मामा के घर जा रही थी. तभी बुलंदशहर-औरांगबाद रोड पर मनचलों ने छेड़छाड़ की नीयत से उनकी स्‍कूटी के आगे अचानक से बुलेट लगा दिया. इससे उनकी बाइक का एक्‍सीडेंट हो गया और सुदीक्षा की मौत हो गई. इस होनहार छात्रा के परिजनों ने बताया कि सुदीक्षा 20 अगस्त को सुदीक्षा भाटी को अमेरिका वापस लौटना था.

शुरू से ही पढ़ाई में बेहद होशियार थीं सुदीक्षा
बता दें कि बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुदीक्षा भाटी ने अपनी मेहनत के बलबूते अमेरिका के बॉब्‍सन कॉलेज से भारी-भरकम स्कॉलरशिप (लगभग 4 करोड़) हासिल की थी. सुदीक्षा ने 5वीं तक की पढ़ाई डेरी स्टनर गांव के प्राइमरी स्कूल से की थी. पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल सुदीक्षा का चयन साल 2011 में विद्या ज्ञान लीडरशिप एकेडमी स्कूल में कक्षा 6 के लिए हुआ. डेरी स्‍टनर गांव के रहने वाले चाय विक्रेता जितेंद्र भाटी की बेटी सुदीक्षा भाटी ने एचसीएल फाउंडेशन के स्कूल विद्या ज्ञान से आगे की पढ़ाई की थी. साल 2018 की सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में सुदीक्षा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए. फिर सुदीक्षा को अमेरिका के बॉब्‍सन कॉलेज से आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली.

सुदीक्षा ने अगस्त 2018 में बॉब्‍सन कॉलेज ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (Bobson College of Entrepreneurship) में दाखिला लिया था. फिलहाल सुदीक्षा अमेरिका के इसी कॉलेज से Entrepreneurship में ग्रेजुएशन कर रही थीं. बॉब्‍सन कॉलेज से स्कॉलरशिप मिलने पर सुदीक्षा ने कहा था कि उनका सपना सच हो गया. सुदीक्षा की असमय मौत ने उनके पूरे परिवार को झगझोर के रख दिया है.

Previous Post

सचिन पायलट ने सोनिया और राहुल गांधी को बोला थैंक्स, कहा- बेहतर भारत के लिए काम करूंगा

Next Post

राजेश मौर्य “अध्यक्ष” संकल्प फाउण्डेसन की तरफ से समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सचिन पायलट ने सोनिया और राहुल गांधी को बोला थैंक्स, कहा- बेहतर भारत के लिए काम करूंगा

राजेश मौर्य "अध्यक्ष" संकल्प फाउण्डेसन की तरफ से समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.