• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

कोरोना वायरस टेस्ट कराने से मस्तिष्क पर असर पड़ सकता है?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 19, 2020
in Desh-Videsh
0
कोरोना वायरस टेस्ट कराने से मस्तिष्क पर असर पड़ सकता है?
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

SANKALP SAVERA बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस टेस्टिंग से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए जो स्वॉब स्टिक नाक के अंदर डाली जा रही है, वह ‘ब्लड ब्रेन बैरियर’ पर जाकर सैंपल ले रही है.

ये सोचना पूरी तरह ग़लत है कि आप अपनी नाक में एक स्वॉब स्टिक (रुई का फाहा) डालकर ‘ब्लड ब्रेन बैरियर’ तक पहुंच सकते हैं. ये दावा करना भी ब्लड ब्रेन बैरियर के प्रति कम समझ को दर्शाता है.

दिमाग़ सुरक्षित रहता है

दरअसल, दिमाग़ के आसपास इसकी सुरक्षा के लिए कई स्तर की व्यवस्था होती है. सबसे पहले दिमाग़ खोपड़ी में सुरक्षित रहता है. इसके बाद दिमाग़ तरल पदार्थ और झिल्लियों में कैद रहता है.

दिमाग़ के आसपास बह रही खू़न की धमनियों में ब्लड ब्रेन बैरियर मौजूद होता है. यह कई परतों वाली कोशिकाओं से बना होता है. इसका काम खू़न में मौजूद अणुओं को दिमाग़ में पहुंचने से रोकना और ऑक्सीजन समेत अन्य पोषक तत्वों को जाने देना है.

ऐसे में अगर स्वॉब स्टिक को नाक के अंदर डालकर ब्लड ब्रेन बैरियर तक पहुंचना है तो उसे कई परतों के उत्तकों में छेद करते हुए एक हड्डी में छेद करके, खून की नसों में पहुंचना होगा. तब जाकर आप ब्रेन ब्लड बैरियर तक पहुंच पाएंगे.

ब्रिटिश न्यूरोसाइंस एसोसिएशन से जुड़ी डॉक्टर लिज़ कॉल्टहार्ड कहती हैं, “जब तक नाक में स्वॉब डालते हुए उतना दबाव न लगाया जाए कि उत्तकों और हड्डी की कई परतें टूट जाएं, तब तक स्वॉब ब्लड ब्रेन बैरियर तक नहीं पहुंच सकता है. हमने अपनी न्यूरोलॉजी प्रेक्टिस के दौरान कोविड स्वॉब से किसी तरह की समस्या नहीं देखी हैं.”

दरअसल, ‘नेज़ोफेरेंजियल स्वॉब’ कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए नाक की पिछली दीवार के नमूने लेता है. ये कई स्वॉब सैंपल तकनीकों में से एक है.

ब्रिटेन समेत कई देशों में कोविड-19 की जांच करने के लिए नाक और गले का स्वॉब सैंपल नियमित रूप से लिया जा रहा है.

लिवरपूल स्कूल ऑफ़ ट्रॉपिकल मेडिसिन से जुड़े टॉम विंगफ़ील्ड कहते हैं, “मैंने अस्पताल में काम करते हुए कई मरीजों का स्वॉब सैंपल लिया है और हर हफ़्ते एक ट्रायल के लिए अपना स्वॉब सैंपल भी लेता हूँ. नाक में किसी भी चीज़ का इतना अंदर जाना थोड़ा अजीब है. स्वॉब सैंपल लिए जाते समय थोड़ी खुजली या गुदगुदाहट हो सकती है लेकिन दर्द नहीं होना चाहिए.”

ये झूठे दावे बीती छह जुलाई को कुछ अमरीकी फ़ेसबुक अकाउंट्स से शुरू हुए थे. कुछ दावों में इस बात का भी ज़िक्र है टेस्टिंग से इनकार करने से जुड़े कई कॉल भी आ रहे हैं.

इनमें से कुछ दावों को फ़ैक्ट चेक करने वाली संस्थाओं ने झूठा बताया है.

ये भी देखा गया कि कि यही ग्राफ़िक रोमेनियन, फ्रेंच, डच और पुर्तगाली फ़ेसबुक यूज़र्स के अकाउंट पर भी शेयर हो रहे हैं.

टेस्टिंग किट से नहीं फैलता कोरोना वायरस

ख़राब टेस्टिंग किट की कुछ रिपोर्ट्स को भी ग़लत तरीक से पेश कर बताने की कोशिश की गई कि इनसे टेस्ट कराने से कोरोना वायरस से संक्रमित होने का ख़तरा है.

एक ख़बर की हेडलाइन में ये बताया गया था महामारी के शुरुआती दौर में यूएस सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के लैब में टेस्ट के दौरान अपनाए गए गलत तरीकों के कारण टेस्ट सही तरीके से नहीं हो पाए थे.

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये टेस्ट करावाने वाले लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं.

फेसबुक पर फ़ॉक्स न्यूज़ के होस्ट टकर कार्लसन के फ़ैनपेज पर एक ख़बर शेयर की गई जिसके साथ लिखा गया – “आपको कोविड-19 चाहिए, आपको ऐसे मिलेगा!” इस पोस्ट को 3,000 से ज़्यादा बार शेयर किया गया.

अमरीकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट की ये पूरी ख़बर जून में छपी थी. इसमें लिखा गया था कि एक जांच में पता चला है कि किट की गड़बड़ियों और लैब के नियमों के कारण सीडीसी टेस्टिंग प्रोग्राम में देरी हुई. रिपोर्ट में ऐसा नहीं लिखा था कि वायरस ख़राब किट के कारण फैला है.

ख़बर ‘पे वॉल’ आधारित थी यानी इसे पढ़ने के लिए पैसे देने पड़ते हैं. ज़ाहिर है कि ज़्यातादर लोग जिन्होंने ये पोस्ट देखा था, उन्होंने पूरी ख़बर नहीं पढ़ी होगी और हेडलाइन पढ़कर ग़लत मतलब निकाल लिया होगा.

अमरीका और भारत के फ़ैक्ट चेकर्स ने उस दावे को भी KHARIJ  किया है जिसमें कहा गया था कि कोरोनावायरस टेस्ट गेट्स फ़ाउंडेशन की एक साज़िश के तहत किए जा रहा हैं और टेस्ट के बहाने मरीज़ों के शरीर में माइक्रोचिप लगाए जा रहे हैं.

ऐसा कोई भी सबूत नहीं है जो इस दावे को प्रमाणित कर सके.

स्वॉब पर सिर्फ़ सांस क्यों नहीं ले सकते?

सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया जा रहा है जिसमें लिखा है-अगर कोविड सच में सिर्फ़ सांस से फैल रहा है तो स्वॉब पर सिर्फ सांस छोड़ना ही काफ़ी क्यों नहीं हैं? स्वॉब को आपके नाक के बिल्कुल अंदर तक डालने की क्या ज़रूरत है. इस पोस्ट ने फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर 7,000 से ज़्यादा लोगों को इंगेज किया.

कोरोना वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के ख़ांसने या छींकने से फैलता है. मुंह से निकलने वाले सूक्ष्म कणों के साथ वायरस हवा में फैलता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ स्वॉब पर सांस छोड़ देने से लैब में टेस्ट के लिए पर्याप्त मटेरियल मिल जाएंगे.

बीबीसी ने इंग्लैंड के पब्लिक स्वास्थ्य विभाग से बात की. उन्होंने बताया कि नाक या गले के अंदर से लिए गए सैंपल से नतीजे बेहतर आते हैं.

अगर आप स्वॉब में हल्की सांस लेते हैं तो मुमकिन है कि वायरल कण या वायरस पकड़ में न आए. अगर स्वॉब को नाक या गले के अंदर डाला जाए तो नतीजे बेहतर होंगे.

Previous Post

दिल्ली में कोविड से मौत का डाटा अब भी बेमेल- सरकार और अंतिम संस्कार के आंकड़ों में 500 से ज्यादा का फर्क

Next Post

सेक्सवर्कर्स क्यों कर रही हैं रेनकोर्ट का इस्तेमाल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सेक्सवर्कर्स क्यों कर रही हैं रेनकोर्ट का इस्तेमाल

सेक्सवर्कर्स क्यों कर रही हैं रेनकोर्ट का इस्तेमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.