• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

सेक्सवर्कर्स क्यों कर रही हैं रेनकोर्ट का इस्तेमाल

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 19, 2020
in Life Style
0
सेक्सवर्कर्स क्यों कर रही हैं रेनकोर्ट का इस्तेमाल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लैटिन अमरीकी देश बोलिविया में कई यौनकर्मियों का कहना है कि वो अपने काम पर वापस लौट रही हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज़ से वो दस्ताने, ब्लिच और पारदर्शी रेनकोर्ट का इस्तेमाल कर रही हैं.

उनका कहना है कि सेक्सवर्करों के लिए काम करने वाली संस्था ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ नाइट वर्कर्स ऑफ़ बोलिविया (ओटीएन-बी) के सुझावों पर वो ऐसा कर रही हैं और इससे उन्हें सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी.बोलिविया में देह व्यापार क़ानूनी है, लेकिन केवल लाइसेंस प्राप्त वेश्यालयों में ही कई नियमों के साथ इसकी इजाज़त है.

कोरोना महामारी के कारण मार्च में यहाँ भी लॉकडाउन लागू कर दिया गया था लेकिन अब उनमें छूट दे दी गई है.

लेकिन अभी भी यौनकर्मियों पर दिन में कई तरह की पाबंदी लगी है और रात में कर्फ़्यू लगा रहता है.

वेनेसा भी एक यौनकर्मी हैं, जिनके दो बच्चे हैं. वो कहती हैं कि उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा के लिए काम करना ज़रूरी है.

वो कहती हैं, “हमारे ग्राहक सुरक्षा के मामलों का ध्यान रखते हैं. वो इस बात को समझते हैं कि हमलोग जो एहतियात बरत रहे हैं वो न सिर्फ़ हमारी बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी ज़रूरी है.”

एक और यौनकर्मी एनटोनिएटा कहती हैं कि वो पेपर फ़ेस मास्क, प्लास्टिक का पर्दा, दस्ताने और रेनकोर्ट का इस्तेमाल कर रही हैं.वो वेश्यालय में अपने ग्राहकों के सामने डांस करते हुए सैनिटाइज़ेशन के लिए उन खंभों पर ब्लिच का छिड़काव भी करती हैं.

वो कहती हैं, “बायो-सुरक्षित सूट से हम अपना काम भी कर सकेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे.”

ओटीएन-बी के लोगों ने पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाक़ात की थी और उन्हें यौनकर्मियों को सुरक्षित रहने से संबधित 30 पेजों का एक मैनुअल भी सौंपा था.बोलिविया में अभी तक 50 हज़ार कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और अब तक क़रीब 1900 लोगों की मौत हो चुकी है.

पिछले सप्ताह बोलिविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन आनेज़ शावेज़ से ट्वीट कर बताया था कि वो भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं.लेकिन इस बारे में चिंता जताई जा रही है कि बोलिविया में कोरोना के ज़्यादा टेस्ट नहीं हो रहे हैं. बोलिविया लैटिन अमरीका के सबसे ग़रीब देशों में से एक है.आँकड़े बताते हैं कि 10 लाख की आबादी पर यहाँ सबसे कम कोरोना टेस्ट हो रहे हैं.

लेकिन पड़ोसी देश ब्राज़ील से इसकी तुलना नहीं की जा सकती है, जहाँ कोरोना का बहुत ज़्यादा असर हुआ है. अब तक वहाँ क़रीब 20 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 75 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

बोलिविया में सेक्सकर्मियों की यूनियन की एक सदस्य लिली कोर्ट्स कहती हैं कि यह सभी के लिए बहुत मुश्किल समय है लेकिन महिलाओं पर लगी पाबंदी के कारण उनको ख़तरा और बढ़ गया है.

वो कहती हैं, “हमलोग भी बोलिविया के समाज का हिस्सा हैं. हमलोग यौनकर्मी हैं, महिला हैं, चाची हैं और दादी-नानी हैं, हमें भी अपने काम के समय को लेकर चिंता होती है. लेकिन दुर्भाग्यवश यौनकर्मियों को काम के लिए सड़कों पर निकलना होगा और उसका नतीजा बहुत ख़राब होगा.”

Previous Post

कोरोना वायरस टेस्ट कराने से मस्तिष्क पर असर पड़ सकता है?

Next Post

सावन के महीने में घर पर बनाएं आगरा का लजीज पेठा, अपनाएं ये आसान टिप्स

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post

सावन के महीने में घर पर बनाएं आगरा का लजीज पेठा, अपनाएं ये आसान टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

August 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.