• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

तुलनात्मक पोस्ट डालने से लोगों तक सरकार के कार्यों की जानकारी होगी:सौरभ मारोदिया

By posting comparative posts, people will be aware of the works of the government: Saurabh Marodia

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 14, 2021
in Jaunpur
0
तुलनात्मक पोस्ट डालने से लोगों तक सरकार के कार्यों की जानकारी होगी:सौरभ मारोदिया
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

तुलनात्मक पोस्ट डालने से लोगों तक सरकार के कार्यों की जानकारी होगी:सौरभ मारोदिया
संकल्प सवेरा,जौनपुर: भाजपा की आईटी व सोशल मीडिया की नवनियुक्त टीम की संयुक्त कार्यशाला तिलकधारी सिंह महिला पी जी कालेज जौनपुर में जिला संयोजक शोशल मीडिया सिद्धार्थ राय के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सह शोशल मीडिया सौरभ मारोदिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुरूआत की गई, उसके उपरांत जिला संयोजक आई टी रोहन सिंह के नेतृत्व में आये हुये अतिथियों का जिला संयोजक सिद्धार्थ राय और सह संयोजको ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यशाला में आये हुये आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आपकी अहम जिम्मेदारी है, आपको ही मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियों एवं उनके द्वारा किए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

पार्टी में सबसे अहम सोशल मीडिया व आईटी की जिम्मेदारी आप कार्यकर्ताओं को इसलिए दी गई है कि अपनी बात सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत करें, पूर्व में एवं आज की परिस्थितियों के तुलनात्मक पोस्ट डालने से लोगों तक पार्टी द्वारा किए गए कार्यों व विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की जानकारी होगी।


उन्होंने आगे कहा कि सर्वप्रथम सभी विधानसभा क्षेत्र के संयोजकों की जिम्मेदारी है कि वह अपनी-अपनी विधानसभा में बूथ स्तर तक आईटी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को जोड़ें। यदि शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोई विषय जिले को प्राप्त होता है और वह हम यहां से प्रसारित करते हैं

तो एक घंटे के भीतर हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचे, हमें ऐसा सोशल मीडिया का चैनल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक आदि हजारों मुद्दे हमारे पास हैं जिसके आधार पर हम अपनी बात लोगों के सामने रख सकते हैं

सोशल मीडिया पर तमाम अफवाहे फैलाई जाती है उसका सकारात्मक जबाब दे: सुशील मिश्रा

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए आपको छोटी-छोटी चीजों पर घेरा जाता है, लेकिन जरूरी है कि आप भी उसके जरिए प्रभावी जवाब दें, छोटे-छोटे पोस्ट कभी-कभी काफी प्रभावी हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर तमाम अफवाहें फैलाई जाती है, इसके ​लिए जरूरी है कि उससे जुड़ी सकारात्मक चीजें उसी प्लेटफार्म पर तत्काल रिप्लाई करें, कोई जिला ऐसा नहीं है, जो यह कह सके कि वहां विकास नहीं हुआ है इसे सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की जरूरत है।

आवास से लेकर शौचालय हो या फिर बेहतर चिकित्सा सुविधा सरकार की ओर से आम जनमानस के लिए की जाने वाली हर एक गतिविधियों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

योजनाओं की जानकारी दें: पुण्डरीक मिश्रा

क्षेत्र सह संयोजक सोशल मीडिया पुण्डरीक मिश्रा ने कहा कि युवाओं के लिए तमाम योजनाएं चल रही है। बालिकाओं के पढ़ाई से लेकर उनके कन्यादान तक की योजनाएं सरकार की ओर से चलाई जा रही है। 1.81 करोड़ स्कूली बच्चों को स्कूल ड्रेस आदि वितरण किया जा रहा चुका है।

अंत्योदय योजना के जरिए 10 लाख से अधिक बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों को फ्री कोचिंग दी जा रही है, इसकी जानकारी आप सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर देकर मोदी और योगी सरकार के कार्यो का प्रचार करें ताकि जनता सरकार के कार्यो को बेहतर ढंग से समझ सके।

विपक्ष की बातों का जवाब जरूरी: अतुल पाण्डेय

क्षेत्र सह संयोजक अतुल पाण्डेय ने कहा कि 10 लाख दिव्यांगों को पेंशन मिल रहा है। 29 लाख महिलाओं को पेंशन दिया जा है, इन सभी लोगों के साथ संवाद स्थापित करने की जरूरत है, तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिला है,

ऐसे में जरूरी है कि इन सभी चीजों को संवाद के जरिए विपक्ष की बातों का जवाब दे सकें, विपक्ष के सभी मुदृों पर हमें अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करनी है। क्षेत्रीय प्रभारी नमो एप्प अखिलेश्वर मिश्रा ने आये हुये आईटी एवं सोशल मीडिया के योद्धाओं को नमो एप्प के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन जिला सह सोशल मीडिया हर्ष मोदनवाल ने की। उक्त अवसर पर जिला सह संयोजक अवनीश यादव, विधानसभा संयोजक गण दिवस शुक्ला, सुजीत श्रीवास्तव, अमूल्य श्रीवास्तव,

सत्यम मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, बटेश्वर सिंह, उमेश तिवारी, आशुतोष तिवारी, आशीष तिवारी, आलोक मिश्रा एवं आई टी और सोशल मीडिया के मण्डल संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहें।

Previous Post

शाहगंज पत्रकार संघ का गठन, विनोद साहू अध्यक्ष एवं राकेश अग्रहरि महामंत्री पद पर हुए निर्वाचित

Next Post

भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

October 30, 2026
जौनपुरमें श्रीरामकथा के नौवें दिन शबरी प्रसंग ने भावविभोर हुए श्रद्धालु

जौनपुरमें श्रीरामकथा के नौवें दिन शबरी प्रसंग ने भावविभोर हुए श्रद्धालु

October 29, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

October 30, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.