• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कल रक्तदान शिविर का आयोजन: राकेश त्रिवेदी

Blood donation camp will be organized by BJP Yuva Morcha workers on September 18: Rakesh Trivedi

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 17, 2023
in Jaunpur
0
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कल रक्तदान शिविर का आयोजन: राकेश त्रिवेदी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाया जायेगा आयुष्मान भवः पखवाड़ा

आयुष्मान भवः पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा 18 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा: राकेश त्रिवेदी

23-24 सितम्बर को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेलों का आयोजन किया जाऐगा : राकेश त्रिवेदी

जौनपुर संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में जौनपुर स्थित डाक बंगले पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी डॉ राकेश त्रिवेदी ने उपस्थित पत्रकारों के सम्मुख अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस के अवसर पर आयुष्मान भवः पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल पर 18 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा यह शिविर अन्य तहसीलों के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर भी शिविर लगेगा। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और रक्तदान करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं के एक-एक बूंद खून का लाभ वैश्विक महामारी में ऐसे लोगों को मिलेगा जो खून की कमी के कारण दर-दर की ठोकरें खाते हैं और अकाल मौत के शिकार हो जाते हैं। हमारे किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार लाभ होते हैं। अत: हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। पीड़ितों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि रक्तदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका किसी फैक्ट्री में निर्माण नहीं हो सकता। आकस्मिक रूप हुई दुर्घटना में घायल और गंभीर रूप से पीड़ितों का जीवन बचाने के लिए दान किया गया रक्त ही काम आता है अत: हमें रक्तदान के तत्पर रहना चाहिए। मेरा सभी युवाओं से अनुरोध है कि अपनी नजदीकी रक्तदान शिविर में जाकर रक्तदान कर पुण्य के भागी बने।

उन्होंने निशुल्क स्वास्थ शिविर के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि 23 सितम्बर 2023 दिन शनिवार को जिला स्तर के वेलनेस सेंटर पर और 24 सितम्बर 2023 दिन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेलों का आयोजन किया जाऐगा। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के लिये वहां उपस्थित रहेंगे। और भाजपा के सभी जनप्रतिनिधी 23-24 सितम्बर को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण के बारे में अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलायेंगे और सभी नागरिक बन्धुओं एव भगिनी को स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र तक पहुँचाने में मदद करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए 17 सितंबर से आयुष्मान भव: कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है आयुष्मान भव कैपेंन के तहत सरकार की इन स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा  लोगों को आयुष्मान योजना को पहुंचाने की कोशिश की जाएगी आयुष्मान भारत योजना स्कीम के तहत लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। देश के गरीब तबके को स्वास्थ्य सेवाओं, इलाज-दवा की आसान पहुंच मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना चला रही है. आयुष्मान योजना को हर घर तक पहुंचाने के लिए सरकार ने देशभर में आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत की हैं। इस दो दिन में ही 1 लाख से अधिक लोगों को योजना का लाभ देते हुए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान भव: कैंपेन के तहत आम लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरुक किया जाएगा. उनको सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा. इस कैंपेन की मदद से 35 करोड़ लोगों तक लाभ पहुंचाने की कोशिश होगी। आयुष्मान आपके द्वार अभियान में पीएमजेएवाई योजना के तहत सभी शेष पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना में छूट न पाएं घर-घर ई-केवाईसी और कार्ड डिलीवर किए जायेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामसभा में बने हुए आयुष्मान कार्ड का वितरण होगा और नये सफेद राशन कार्ड सहित सभी नये लाभार्थियों के कार्ड बनाये जायेंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मा० जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता इस कार्य में जनता और अधिकारियों का सहयोग करेंगे।

Previous Post

पात्र गृहस्थी कार्ड के भी बनने लगे आयुष्मान कार्ड

Next Post

आई लव यू मम्मी-पापा, आप लोग टेंशन नहीं लेना’ लिखकर 12वीं के छात्र ने दी जान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आई लव यू मम्मी-पापा, आप लोग टेंशन नहीं लेना’ लिखकर 12वीं के छात्र ने दी जान

आई लव यू मम्मी-पापा, आप लोग टेंशन नहीं लेना' लिखकर 12वीं के छात्र ने दी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

May 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.