• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

District level standing committee meeting concluded, important discussion took place on journalist interests and fake new

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 27, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

*डीएम सैमुअल पॉल एन. ने मीडिया-प्रशासन समन्वय पर दिया जोर, सोशल मीडिया पर तथ्य सत्यापन की अपील।*

जौनपुर, संकल्प सवेरा! कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पत्रकार हितों, प्रेस की स्वतंत्रता, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की रोकथाम और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में समिति के पदेन सदस्य, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि और जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकार शामिल हुए। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और प्रशासन तथा आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रसारित होने वाली खबरों के संबंध में सतर्कता बरतने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले तथ्यों का सत्यापन जरूरी है, ताकि भ्रामक और तथ्यहीन सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके। साथ ही बिना पंजीकरण और गलत उद्देश्य से खबरें चलाने वाले सोशल मीडिया चैनलों और अकाउंट्स को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में पत्रकारों के लिए हेल्थ कार्ड जारी करने, वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने और पत्रकार कल्याण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश जिला सूचना अधिकारी को दिए।
इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने शहर में यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध किए जाने जैसी समस्याएं भी उठाईं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसंचार माध्यमों के सहयोग से शासन की योजनाओं और नीतियों को पारदर्शी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवाद व्यवस्था को और मजबूत बनाने
फिलहाल जिला प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय और जनहित के मुद्दों को लेकर हुई इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous Post

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

Next Post

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

October 13, 2026
डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना जौहरी

डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना जौहरी

October 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

October 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.