• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

BJP's grand program organized under 'Shri Guru Ravidas Maharaj Kalash Vandan Abhiyan'

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 1, 2026
in Jaunpur
0
श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

संत रविदास जी महाराज का समानता और समरसता का संदेश ही सशक्त भारत का आधार: सीमा द्विवेदी

संत रविदास जी का जीवन भेद-भाव रहित समाज की नींव: पीयूष गुप्ता

अभियान जन-जन को एकता के सूत्र में पिरोएगा: अजय सिंह

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर द्वारा महान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज जिला कार्यालय पर श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी की पवित्र माटी से भरे कलश का पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं वंदन के साथ पूजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्धजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाज में समानता और बंधुत्व बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज से ऊंच-नीच, जाति-पाति और वैमनस्यता को समाप्त कर सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का अमर संदेश दिया था। उनका विचार ‘ऐसा चाहूं राज मैं जहाँ मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ों सब सम बसै, रविदास रहे प्रसन्न’ आज भी हमारी नीति और चिंतन का मूल आधार है।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार संत रविदास जी के शोषण और भेद-भाव मुक्‍त समाज के सपने को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखते हुए जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरे देश में ऐतिहासिक रूप से मना रही है। उसी श्रृंखला में यह ‘कलश वंदन अभियान’ पूरे जिले के प्रत्येक मंडल और गांव तक ले जाया जाएगा। यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने और विकसित भारत के निर्माण में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का काम करेगा।

भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह ने अभियान की रूपरेखा रेखांकित करते हुए कहा कि सीर गोवर्धनपुर से आई यह पवित्र माटी केवल मिट्टी नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है पार्टी के कार्यकर्ता इस पावन कलश को जिले के प्रमुख संत-महात्माओं, मंदिरों और जन-जन तक लेकर जाएंगे तथा संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराएंगे।

जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने कहा कि काशी में गुरु रविदास जन्मस्थली का ऐतिहासिक कायाकल्प इसका जीवंत प्रमाण है इस कलश वंदन अभियान के माध्यम से हम उनकी पवित्र जन्मभूमि की माटी का नमन कर उनके समरसता के विचार को घर-घर पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा राज पटेल परविन्द चौहान अमित श्रीवास्तव विनय सिंह नीरज मौर्य श्रीमती पुष्पा निषाद जिला मंत्री संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह घनश्याम यादव आमोद सिंह डॉ० अमरनाथ पाण्डेय रोहन सिंह सतीश सिंह अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह सिद्वार्थ राय अवनीश यादव अनिल गुप्ता रागिनी सिंह मेराज हैदर विकास ओझा मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी उपस्थिति रहे।

Previous Post

कृपाशंकर सिंह के 76वें जन्मदिन पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

Next Post

कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन ऐतिहासिक, शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर लगा तांता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

August 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.