बीजेपी,सपा समेत तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
बीजेपी उम्मीदवार बृजेश सिंह प्रिंसू ने किया नामांकन
बीजेपी के कार्यकर्ता ने जीत तय कर दी है: बृजेश सिंह प्रिंसू
बीजेपी से बृजेश सिंह “प्रिंशू” और एसपी उम्मीद्वार डा0 मनोज यादव ने अपने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साह के साथ नामाकंन किया। प्रिंशु 2 सेट में , मनोज यादव 4 सेट तथा निर्दलीय भानु प्रकाश ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया।
संकल्प सवेरा जौनपुर में MLC नामांकन के आखिरी दिन BJP ने बृजेश सिंह प्रिंसू को उम्मीदवार बनाया है। बृजेश सिंह प्रिंसू के नामांकन में बीजेपी के सभी विधायक मौजूद दिखे। 2016 के एमएलसी चुनाव में प्रिंसू बसपा के समर्थन से एमएलसी चुने गए थे। उन्होंने कहा कि BJP की सबका साथ सबका विकास नीति से आमजन को लाभ हो रहा है।
कार्यकर्ता तय कर दिए जीत
नामांकन के दौरान प्रिंसू बताया कि बीजेपी के कार्यकर्ता ने जीत तय कर दी है। भारी संख्या में कार्यकर्ता नामांकन में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 21 ब्लॉक के वोटर्स उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव एकतरफा होने जा रहा है। किसी अन्य प्रत्याशी को इस चुनाव में जीत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि BJP ने विकास का काम किया है।
BJP विधायक दिखे साथ
बृजेश सिंह के नामांकन बीजेपी के साथ में दिखे। इस दौरान मंच पर पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह मौजूद थे। इस दौरान बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, सदर विधायक गिरीश यादव मौजूद थे। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह नजर आए।
2016 में BSP के समर्थन से जीते थे प्रिंसू
2016 में हुए विधान परिषद सदस्य के चुनाव में बृजेश सिंह ने जीत दर्ज की थी। बृजेश सिंह ने ये चुनाव बसपा के समर्थन से जीता था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के लल्लन प्रसाद यादव को चुनाव हराया था। बृजेश सिंह को चुनाव में 1765 वोट मिले थे। वहीं लल्लन यादव को 978 वोट मिले थे