• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

डॉ रामजी तिवारी की कलम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर 

On the foundation day of Allahabad University from the pen of Dr. Ramji Tiwari

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 23, 2022
in Uttar Pradesh
0
डॉ रामजी तिवारी की कलम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर 
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

डॉ रामजी तिवारी की कलम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर

संकल्प सवेरा। 1992 में पहली बार कदम रखा था इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में लाइन में लगकर एडमिशन लिया था।संस्कृत,अंग्रेजी और मध्यकालीन इतिहास विषय मिला था जबकि दर्शनशास्त्र की इच्छा रखता था।दर्शनशास्त्र के कक्षाओं में जाता और भारतीय दर्शन के साथ पाश्चात्य दर्शन में भी आनन्द आने लगा।

जटाशंकर सर और उपाध्याय सर की कक्षाएँ बहुत ही रोचक थीं।कांट बहुत अच्छे लगते थे किंतु विषय परिवर्तन की मेरी अपील ठुकरा दी गई और फिर अंग्रेजी की कक्षाओं में बिना मन के जाना शुरू किया।दास सर हेड थे तब।मैन चपरासी से पूछा कि मधुसूदन सर कहाँ हैं तब उसने कहा “प्लीज डोन्ट यूज हिंदी वर्ड्स इन दिस डिपार्टमेंट।

सर इज एब्सेंट टूडे।”चपरासी के सिखाने पर हम मित्रों को बुरा लगा।तीन मित्र थे उस समय। मैंने बिहारी स्टाइल में कहा सरऊ हम हिंदी बोलत बानी और तू अंग्रेजी झाड़त हउव।हमारी आवाज आदरणीय दास कर के कानों में पहुँची।ग़जब का आकर्षक व्यक्तित्व ! बिना प्रेस किया हुआ कपड़ा भी उनकी विद्वत्ता और शोभा में चार चाँद लगा रहा था।उन्होंने अपने ऑफिस में बुलाया।दूसरे चपरासी से पानी पिलवाया और कहा कि सीखना तो अच्छी बात है वह किसी से सीखा जा सकता है।

यदि फोर्थ क्लास एम्प्लाई कुछ सीखा रहा है तो हर्ज क्या ? वह विद्वान नहीं पर उसने विभाग में रहते रहते अंग्रेजी बोलना और पढ़ना सीख लिया है।सिखानेवाला तो गुरु होता है और गुरु से ऐसा व्यवहार ? हमने सर से क्षमा माँगी तो उन्होंने कहा क्षमा उस चपरासी से माँगिये तो मुझे खुशी होगी।हमने हाथ जोड़कर उनसे माफ़ी माँगी और कहा भैया दुबारा गुस्ताखी न होगी।किशोरावस्था में उदण्डता को ही बहादुरी मानने का चलन उस समय भी था।हाँ, तो अंग्रेजी पढ़ ही रहा था तभी गाँव चला गया और बीमार हो गया।परीक्षा के पूर्व लौटा तो पता चला मेरा विषय परिवर्तित हो गया है क्योंकि कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष एसएन सिंह भैया जो बगल में ही रहते थे उनसे निवेदन किया था विषय बदलवाने के लिए।जैसे ही घर से आया उन्होंने कहा कहाँ गायब हो गए थे (उन दिनों फोन नहीं हुआ करता था) परसो से तुम्हारी परीक्षा है।परसों पोलिटिकल साइंस का पेपर है।बहुत मेहनत के बाद चेंज हुआ।मुझे मानो काठ मार गया हो।पॉलिटिकल साइंस ?
भैया,मैन तो फिलासफी ….
एसएन सिंह भैया – बड़े लापरवाह हो।अरे तुमने ही तो पोलिटिकल साइंस कराने को कहा था सो करा दिया।अब तो भलाई का जमाना नहीं रहा।वगैरह वगैरह …
मुझे इतनी हिम्मत न हुई कि पूछ सकूँ कि पोलिटिकल साइंस आखिर किसकी बलि देकर मिला!
विश्वविद्यालय जाकर प्रवेश पत्र लिया जिसमें अंग्रेजी गायब था और उस स्थान पर पोलिटिकल साइंस विषय था।पापा को फोन मिलाया कि अब क्या करूँ ? पापा बड़े ही उत्साही व्यक्ति थे उन्होंने कहा- राम के लिए असंभव कुछ नहीं।दो दिन बहुत हैं।मैंने कहा पाँच देश का संविधान पढ़ना होगा सोचता हूँ ड्राप कर दूँ इस साल पर पापा ने कहा परीक्षाओं से भागते नहीं।जाओ दो दिन में सब कुछ पढ़ सकते हो।पुस्तक खरीदा और न जाने कैसी अद्भुत शक्ति आई कि दो दिन में ही सबकुछ अंगीकृत हो गया।एक मित्र से मदद माँगने उसके हॉस्टल भी पहुँचा पर परीक्षा के समय नोट्स फोटो कॉपी कराने में उसका समय नष्ट होता और उसकी उपेक्षित वाणी ने और उत्साहित किया और मित्र से कहा तुमसे कम नम्बर तो नहीं आएगा।परीक्षा के बाद उस मित्र से एक नम्बर अधिक रहा पॉलिटिकल साइंस में।
मेरे गुरुकुल ने जीना सिखाया।समाज में सर उठाकर चलना सिखाया।स्थापना दिवस पर कृतज्ञता प्रकट करता हूँ और साष्टांग दण्डवत करता हूँ।।
– रामजी तिवारी

Previous Post

उका तरसाडिया यूनिवर्सिटी में ग्रीनमैन विरल देसाई का हुआ सेमिनार

Next Post

पीयू प्रबंधक महासंघ ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पीयू प्रबंधक महासंघ ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

पीयू प्रबंधक महासंघ ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.