तिरंगा यात्रा निकाल कर अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन किया गया अर्पित
संकल्प सवेरा,विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत करियांव में स्थित अभिनव प्राथमिक विद्यालय मीरगंज से तिरंगा यात्रा शनिवार को निकाली गई। जिसमे खंड शिक्षाधिकारी मछलीशहर बसंत शुक्ला तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह व भाजपा के जिलाकार्यकरिणी सदस्य कृष्ण कांत दूबे ने लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ला ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों से कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को आप सभी लोग एक उत्सव के रूप में मनायें।ऐसा करने से देश में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती मिलेगी, उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली है बल्कि कई वीर जवान तथा देश भक्तों ने इसके लिए अपनी मूक शहादत दी है। हम सभी के लिए आजादी का अमृत महोत्सव गर्व का पल है ,
सभी लोग इस आजादी के पर्व का साक्षी बन अपनी राष्ट्रीयता का परिचय दें। तिरंगा यात्रा विद्यालय से आरंभ हुई जिसमें बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा एवं आजादी की लडाई में अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले महापुरुषों का चित्र लेकर भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा अमर बलिदानी रामदुलारे सिंह व राजेश बिन्द के प्रतिमा स्थल तक गयी।
इस दौरान बाल ब्रह्मचारी आत्मा नंद, ग्राम प्रधान करियांव आशा किन्नर ,प्रधानाध्यापक संजय सिंह, नोडल संकुल प्रभात कुमार मिश्र, राजेश सिंह, नवीन सिंह, सुनील शुक्ला सहित अन्य शिक्षक, बच्चे और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।