• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

पहले चरण की वोटिंग जारी, बागपत में सर्वाधिक तो गाजियाबाद में सबसे कम वोटिंग

Voting for the first phase continues, highest in Baghpat and lowest in Ghaziabad

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 10, 2022
in Uttar Pradesh
0
पहले चरण की वोटिंग जारी, बागपत में सर्वाधिक तो गाजियाबाद में सबसे कम वोटिंग
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ,संकल्प सवेरा :  देश की सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान में पहले चरण की वोटिंग कोहरे तथा ठंड के बाद भी शुरू हो गई है। मतदाता सात बजे से पहले ही केन्द्रों में पहुंच गए थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2002 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आज अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगीjagran

पहले दो घंटे में कुल 7.93 प्रतिशत मतदान, बागपत में सर्वाधिक तो गाजियाबाद में सबसे कम वोटिंग : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों में पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे तक कुल 7.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। घने कोहरे तथा ठंड के बीच सात बजे से मतदान शुरु होने से पहले ही लोग मतदान केन्द्र के बाहर एकत्र थे। दो घंटे में बागपत में सर्वाधिक 8.93 और गाजियाबाद में सबसे कम 7.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार दो घंटे (7 से 9 बजे) के बाद दो घंटे के बाद आगरा में 7.53 अलीगढ़ में 8.26, बागपत में 8.93, गौतमबुधनगर में 8.33, गाजियाबाद में 7.37, हापुड़ में 8.20, मथुरा में 8.30, मेरठ में 8.44, मुजफफरनगर में 7.50 तथा शामली में 7.70 प्रतिशत मतदान हुआjagran

शामली में गठबंधन प्रत्याशी पर दबाव बनाकर वोट डलवाने के आरोप में केस दर्ज : शामली में समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी पर दलित समाज पर दबाव बना कर वोट डलवाने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शामली के थानाभवन विधानसभा सीट के गढ़ी पुख़्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा हैjagran

यहां पर आरोप है कि रालोद नेता और जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार दलित समाज के लोगों को धमकाकर गठबंधन के पक्ष में वोट करने का दबाव बना रहे थे। समाज के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गढ़ी पुख्ता पुलिस ने इस मामले में उमेश कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शामली में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बदली गईं कई ईवीएम : शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सुबह मतदान शुरू होते ही अधिकांश मतदान केन्द्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सभी बूथ पर मतदान का काम चल रहा है

मथुरा में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने डाला वोट, बोले- भाजपा जीतेगी 300 से अधिक सीट: मथुरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और योगी आदित्यनाथ सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शमा ने भी अपना वोट डाला। मतदान के बाद श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह चुनाव बहन-बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा चुनाव है

बागपत और मेरठ में इवीएम में खराबी से मतदान बाधित : बागपत और मेरठ में कोहरे और ठंड के बीच में भी मतदाता पहुंचे, लेकिन कई जगह पर ईवीएम में खराबी के कारण उनको कुछ देर इंतजार करना पड़ा। बागपत के खेकड़ा के जैन इंटर कालेज के बूथ नंबर 231 पर ईवीएम आधे घंटे से खराब थी। इसके साथ ही रटौल कस्बे के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में दो बूथों पर बीस मिनट बाद मतदान शुरू हुआ

इन जिलों में मतदान : शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में आज मतदान होगा। इसमें भी सर्वाधिक 15-15 उम्मीदवार मुजफ्फरनगर और मथुरा में हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) सीट पर हैं।

सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर : प्रदेश में भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। दिव्यांगों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। पहले चरण में 10853 मतदान केंद्रों के 26027 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 467 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 139 पिंक पोलिंग बूथ भी बने हैं इनमें सभी कर्मी महिलाएं होंगी। 61 पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। इनमें दिव्यांगजन मतदान कर सकेंगे

नौ मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर : पहले चरण में योगी सरकार के नौ मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें शामली के थानाभवन सीट से चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, मथुरा की छाता सीट से पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मथुरा सीट से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुजफ्फरनगर सदर सीट से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, गाजियाबाद से स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, अतरौली सीट से वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह प्रमुख हैं। इसी प्रकार आगरा कैंट से समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और मेरठ की हस्तिनापुर सीट से जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी मैदान में है। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आगरा की ग्रामीण सीट से इम्तिहान देंगी। कैराना सीट की भी दिलचस्प जंग होनी है। इसमें सपा के नाहिद हसन व भाजपा की मृगांका सिंह मैदान में हैं।

दिग्गजों की परीक्षा : पहले चरण में योगी सरकार के नौ मंत्रियों की भी परीक्षा होगी। इनमें चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक शामिल हैं।

पहला चरण : एक नजर में

  • कुल मतदाता : 2.28 करोड़
  • पुरुष मतदाता : 1.24 करोड़
  • महिला मतदाता : 1.04 करोड़
  • थर्ड जेंडर मतदाता : 1,448
  • कुल प्रत्याशी : 623
  • महिला प्रत्याशी : 73
  • कुल सीटें – 58

2017 में पहला चरण

पार्टी- सीटें जीतीं

भाजपा – 53

सपा- दो

बसपा- दो

रालोद- एक

Previous Post

अधूरी चीजों से हमेशा बनती आयी हैं नयी दुनियाएं:सुभाष राय

Next Post

जौनपुर मे आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क अभियान जोरों पर,देखे कुछ झलकिया

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर मे आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क अभियान जोरों पर,देखे कुछ झलकिया

जौनपुर मे आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क अभियान जोरों पर,देखे कुछ झलकिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.