आयुक्त शिविर कार्यालय विस्तार भवन’ का मण्डलायुक्त ने किया लोकार्पण
संकल्प सवेरा मीरजापुर मण्डलायुक्त ने पावन पर्व शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन विधि विधान से पूजन अर्चन कर ’आयुक्त शिविर कार्यालय विस्तार भवन’ का लोकार्पण किया।
उपस्थित आचार्य शास्त्रियों ने वास्तु शास्त्रीय वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा शुभ शासकीय कार्य पूर्ण मंगल कामना किया। नवनिर्मित शिविर कार्यालय विस्तार में एक बड़ा प्रतीक्षा हाल एवं दो कार्यालयी एवं आराम कक्ष बने हुये है। मण्डलायुक्त ने आयुक्त शिविर कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा शासकीय कार्यो की सुविधा एवं सुगमता हेतु लम्बे समय से लम्बित
उनकी मांगो पर विचार करते हुये इस विस्तार भवन का निर्माण कराया। आयुक्त कार्यालय से जुड़े समस्त कर्मचारियो ने आयुक्त द्वारा निर्मित इस भवन के लिये उनकी भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आयुक्त निजी सहायक श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, नाजिर मनोज शर्मा, वरिष्ठ लिपिक श्री भारतीय उपस्थित रहें।












