बसुही नदी के जल-जमाव से कई गांवों का संपर्क कटा
संकल्प सवेरा मछलीशहर विकास खण्ड के बंधवा बाजार पश्चिम में बसुही नदी के किनारे बसे बामी,कठार, भटेवरा,महापुर, नरसिंहपुर,भुसौला, ऊंचडीह,टिकरा,सहनी गांवों का संपर्क मुख्यमार्ग से कट गया है।इस समस्या को लेकर जिला और तहसील प्रशासन कुम्भकर्णी नींद सो रहा है बरसात के चार दिन रुकने के बावजूद अभी भी जल स्तर बढ़ रहा है। पिछली बाढ़ में तत्कालीन जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने इन बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया था
https://youtu.be/_xafyI6e3S4
और बंधवा पुल के कारण जल जमाव की इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन बाढ़ गयी बात गयी। इस समय पुल के मुंह के पास कचड़े और झाड़- झंखाड का जमाव हो गया है जिस कारण पानी तेजी से नहीं निकल पा रहा है। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित बामी और आस पास के गांवों के लोगों ने इसे हटाने का प्रयास किया किन्तु सफलता नहीं मिली।
बामी के निचले इलाकों में पानी भर गया है लोग अपनी भेड़ बकरियां लेकर ऊंचे स्थानों पर भाग रहे हैं।बामी का सम्पर्क तीनों ओर से कट गया है।बामी में बन रही प्रधानमंत्री सड़क के ठेकेदार ने सड़क पर बड़ी गिट्टी डालकर छोड़ दिया है जो दाद में खाज का काम कर रहा है।
इस सम्बन्ध में बामी की प्रधान श्रीमती सरोज सिंह कहती हैं कि प्रशासन की उदासीनता के चलते उनका गांव इन समस्याओं से जूझ रहा है।












