नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
संकल्प सवेरा,केराकत। जौनपुर नदी में नहाने गए युवक की सोमवार को डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी 36 वर्षीय उदयराज यादव सोमवार को दोपहर 11 बजे गोमती नदी के चमरहवा घाट पर नहाने गया था। नदी में उतरने के बाद वह गहराई में चला गया जिससे डूब गया लगा। शाम को जब परिजनों ने तलाश शुरू की तो घटना का पता चला।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो कोतवाल त्रिवेणी सिंह घाट पर पहुंचे और शव की तलाशी शुरू की। लेकिन रात के कारण शव का पता नहीं लगाया जा सका। बुधवार को सरोज बड़ेवर गांव के पास शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था।












