संकल्प सवेरा,मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम ईटहरा में मगंलवार को देर रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली के करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
बताते हैं कि ग्राम ईटहरा निवासी दुर्गेश तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी 28 वर्ष देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बिजली की खराब सप्लाई से ऊबकर मंगलवार को एक नया इन्वर्टर खरीद कर घर लेकर आया था और उसके फिटिग के लिए किसी इन्वर्टर मिस्त्री को बुलाया और वह उसके यहां शाम करीब सात बजे पहुंच कर फिट किया और अपने घर वापस चला गया। उसके जाने के बाद जब बिजली की सलाई चली गई तो उसने रात करीब साढ़े आठ बजे इन्वर्टर को चलाया जो नहीं चला।
उसके पश्चात् उसको खुद ठीक करने लगा उसी दौरान बिजली की सलाई आने से वह बिजली के करेंट की चपेट मे आ गया। जब तक परिजनो को इसकी भनक लगी वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन फानन में परिजन उसे पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। दुर्गेश दो मशूमो का पिता है।












