पुराने पति ने नये पति को पीटा
मारपीट मे पाॅच घायल , दो जिला अस्पताल रिफर
विवाहिता महिला आशिक के साथ तीन साल भागकर अहमदाबाद रही
लाकडाउन मे विवश होकर लौटी तो नये और पुराने पतियो मे चल गयी लाठी
मछलीशहर,संकल्प सवेरा। मीरगंज थानान्तर्गत ग्राम मुबारकपुर मे एक विवाहिता महिला के पुराने पति और नये पति और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट होने से पाॅच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया गया कि तीन बच्चों की माँ सावित्री पुत्री शीतला प्रसाद का विवाह ग्राम मुबारकपुर निवासी रमाशंकर तिवारी से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे होने तक दोनों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीत रहा था। इसके बाद उक्त महिला का संबंध गाँव के ही एक युवक रोहित तिवारी के साथ बन गया। महिला रोहित के प्रेमजाल मे ऐसा फॅसी कि नाही उसे लोकलाज का ख्याल रहा नाही जवान हो चूके बेटे और बेटियों का। वह रोहित के साथ अहमदाबाद चली गयी और उसके साथ तीन साल रहकर जब लाकडाउन की विवशता के कारण वापस लौटी तब रोहित के घरवालो ने उसे साथ रखने से साफ मना कर दिया। मजबूरी मे महिला अपने पुराने पति रमाशंकर के घर के ही ठीक सामने एक मडई मे अलग रहने लगी। यह बात रमाशंकर को नागवार लगी। जिसका चेहरा तक वो नही देखना चाहता था वो सिर पर सवार होकर सामने ही रहने लगी थी। जबकि रोहित महिला के पास आता जाता रहता था। रमाशंकर ने अपनी पत्नी को मडई छोड़कर रोहित के घर जाकर रहने को कहा। महिला को जबरदस्ती रोहित के घर पहुँचाने के कारण दोनों पक्षों मे जमकर मारपीट हो गयी। जिसमे रोहित ( 25) और उसका भाई राहुल 22 और माॅ शैलकुमारी (35) व संगम लाल तिवारी (35) पुत्र रामदुलार और सावित्री भी घायल हो गयी। रोहित और संगमलाल को जिला अस्पताल रिफर किया गयाहै। थानाध्यक्ष मीरगंज श्रीप्रकाश राय ने बताया कि महिला का पहला पति उसे अपने घर के ठीक सामने रहता देख नही पा रहा था। कहा कि महिला वर्तमान मे अपने आशिक रोहित के घर मे रह रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज करके शांति भंग मे गिरफ्तार किया गया है।












