झगड़े के दौरान मारपीट दोनों पक्षों से बीस लोग गंभीर घायल हुए ;13 जिला अस्पताल रेफर
नेवढ़िया (जौनपुर)थाना क्षेत्र के मेउड़िया गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर दो जातियों के बीच बुधवार दोपहर को जमकर लाठियां चली जिसमे दोनों पक्षों से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,थाना क्षेत्र के मेउड़िया गाँव निवासी एक पक्ष पारस नाथ दुबे व दूसरे पक्ष विजयशंकर प्रजापति के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था।वही बुधवार दोपहर विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जिसके बाद पंचायत करने के लिए ब्राम्हण पक्ष के लोग जब दूसरे पक्ष के दरवाजे पहुचे तो फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगा और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और जमकर लाठी डंडे व ईट पत्थर चले।वही मारपीट के दौरान ब्राम्हण पक्ष से त्रिवेणी प्रसाद दुबे 66 वर्ष, संजय दुबे 46 वर्ष,त्रिभुवन 70 वर्ष,विनीत 24 वर्ष,अवधेश 26 वर्ष,राजेश 32 वर्ष, सुशील 32 वर्ष मृत्युंजय 46 वर्ष, कृष्ण कुमार 44 वर्ष,विनोद 52 वर्ष व प्रजापति पक्ष से विजय शंकर प्रजापति 68 वर्ष,साहबलाल 58 वर्ष,शिव पूजन 30 वर्ष,जयप्रकाश 35 वर्ष,गुड्डी देवी 50 वर्ष, राजेश 35 वर्ष, कौशल 45 वर्ष, धर्मेंद्र 25 वर्ष अनिल 30 वर्ष,गंगेश्वर 35 वर्ष सहित दोनों पक्षों से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।वही डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर गंभीर रूप से घायल ब्राह्मण पक्ष से सभी दस घायलों को व प्रजापति पक्ष से साहब लाल, शिव पूजन जयप्रकाश को गंभीर चोटें होने के कारण दोनों पक्षों से 13 लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।अभी तक किसी पक्ष द्वारा थाने पर लिखित तहरीर नही दिया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मारपीट हुई है लेकिन अभीतक किसी पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है मिलने पर उचित कार्यवाही अवश्य की जाएगी।












