जौनपुर विधायक जफराबाद डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह की उपस्थिति में नयीगंज स्थिति अरुणोदय सर्जिकल एवं ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ट्रामा सेंटर खुलने से जनपद वासियों को बहुत ही सहूलियत मिलेगी, इसकी वजह से कई लोगों की जानें बचाई जा सकेगीं। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल आधुनिक तकनीकी से युक्त है। जनपद वासियों को इलाज के लिए दूसरे जनपद में नहीं जाना पड़ेगा ।इस अवसर पर डॉ अरुण आर सिंह एवं डॉक्टर सपना सिंह उपस्थित रहे।













