• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

28 ft tall statue of Subhash Chandra Bose unveiled at India Gate

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 8, 2022
in Desh-Videsh
0
इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को बड़ी सौगात देंगे। वे आज शाम दिल्ली के इंडिया गेट (India Gate) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी ने इस साल 23 जनवरी को इंडिया गेट पर नेताजी बोस के होलेग्राम स्टेच्यू का अनावरण किया था लेकिन अब उसकी जगह स्थाई प्रतिमा लगाई जाएगी

इंडिया गेट पर एक छत्र के नीचे प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है, जहां दशकों पहले किंग जॉर्ज पंचम की छवि थी, जिसके खिलाफ उन्होंने विद्रोह किया था। नेता जी सुभाष चंद्र की बेटी अनीता बोस फाफ ने कहा कि ताइपे में विमान दुर्घटना के बाद से अब तक जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे गए अवशेषों को उचित सम्मान के साथ वापस लाया जाए। इसे लेकर उन्होंने पीएमओ को चिट्ठी भी लिखी हैं।

26,000 घंटे के कलात्‍मक प्रयासों से तैयार हुई प्रतिमा

प्रतिमा 280 मीट्रिक टन वजन वाले विशाल ग्रेनाइट पत्‍थर पर उकेरा गया है। इस प्रतिमा को 26,000 घंटे के अथक कलात्‍मक प्रयासों से अखंड ग्रेनाइट को तराश कर 65 मीट्रिक टन वजन की इस प्रतिमा को तैयार किया गया है। काले रंग के ग्रेनाइट पत्‍थर से निर्मित 28 फुट ऊंची यह प्रतिमा इंडिया गेट के समीप एक छतरी के नीचे स्‍थापित की जाएगी। संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है

अरुण योगीराज के नेतृत्व में हुआ निर्माण

सूत्रों के मुताबिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस प्रतिमा को अरुण योगीराज के नेतृत्व में तेलंगाना के कलाकारों की टीम ने बनाया है। उन्होंने इसके लिए परंपरागत तकनीक के साथ ही आधुनिक उपकरणों का भी सहारा लिया। जिसके बाद 65 मीट्रिक टन की यह प्रतिमा तैयार हो सकी। देश में लगने वाली नेताजी बोस की यह सबसे लंबी और खूबसूरत प्रतिमा है

नेताजी की प्रतिमा के अनावरण में शामिल नहीं हो पाएंगी उनकी बेटी

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण मौके से नेताजी की बेटी अनीता बोस फाफ चूक जाएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें नेताजी की प्रतिमा के अनावरण में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, लेकिन छोटी सूचना ने उनके लिए जर्मनी से लंबी दूरी की यात्रा करना मुश्किल बना दिया जहां वह रहती हैं। हालांकि अनीता, नेताजी के अवशेषों को भारत वापस लाने के लिए शर्तों और प्रक्रियाओं पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि ताइपे में विमान दुर्घटना के बाद से अब तक जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे गए अवशेषों को उचित सम्मान के साथ वापस लाया जाए

Previous Post

गुजराती फिल्म ‘मेडल’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज को पार किया

Next Post

प्रथम प्रयास में ही श्रद्धा ने उत्तीर्ण की नीट की परीक्षा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्रथम प्रयास में ही श्रद्धा ने उत्तीर्ण की नीट की परीक्षा

प्रथम प्रयास में ही श्रद्धा ने उत्तीर्ण की नीट की परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

October 30, 2026
जौनपुरमें श्रीरामकथा के नौवें दिन शबरी प्रसंग ने भावविभोर हुए श्रद्धालु

जौनपुरमें श्रीरामकथा के नौवें दिन शबरी प्रसंग ने भावविभोर हुए श्रद्धालु

October 29, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

October 30, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.