घटना से गॉव में माहौल हुआ गमगीन
कबूलपूर।जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में शनिवार को बांस काटने को लेकर हुए विवाद में एक 17 वर्ष के युवक की हसुआ से मारकर हत्या हो गयी।घटना के बाद गॉव का माहौल काफी गमगीन हो गया।
उक्त गॉव निवासी गयाप्रसाद के घर के पास स्थित बांस में से उसके पड़ोसी युवक अनुराग उर्फ़ गोलू सरोज पुत्र स्वर्गीय हरि प्रसाद बांस तथा बांस की कईन काट रहा था।गयाप्रसाद सरोज ने मना किया।अनुराग नही माना और दोनों में गाली गलौज होने लगी। उस समय अनुराग ने गयाप्रसाद सरोज के ऊपर हसुआ से हमला कर दिया।वे वही गिर पड़े और शोर मचाने लगे।यह देख कर अनुराग मौके से भाग कर घर चला गया।थोडी देर बाद गयाप्रसाद सरोज का पुत्र अंकुश सरोज पहुंचा।पिता से झगड़े की जानकारी होने और वह अनुराग के घर जाकर पूछने लगा।तभी अनुराग ने उस पर हसुआ से हमला कर के पेट फाड़ डाला।वह वही गिरकर तड़पने लगा।अनुराग फरार हो गया।घटना के आधे घण्टे के बाद वाहन की व्यवस्था हुई।तब जाकर अंकुश को जिलाचिकित्सालय ले जाया गया।जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मौके पर सीओ केराकत जलालपुर पुलिस मौजूद थे।