• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भारत का निर्माण करने वाले शिल्पकार हैं युवाः नितिन गडकरी

Youth are craftsmen who will build India: Nitin Gadkari

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 27, 2023
in Jaunpur, Purvanchal News
0
भारत का निर्माण करने वाले शिल्पकार हैं युवाः नितिन गडकरी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भारत का निर्माण करने वाले शिल्पकार हैं युवाः नितिन गडकरी

पीयू में इन्क्यूबेशन और एलुमिनी केंद्र का किया उद्घाटन

विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसरः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

संगोष्ठी में विद्यार्थियों को किया संबोधित

करंजाकला,संकल्प सवेरा।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में सोमवार को नवाचारःउद्मिता एवं युवा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की ओर, विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी इन्क्यूबेशन केंद्र और एलुम्नी कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की पूंजी युवा हैं। ये भविष्य का निर्माण करने वाले शिल्पकार हैं। युवाओ के ज्ञान में बहुत ताकत है। इसका सही उपयोग करके आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने संस्कृति और विरासत का वर्णन करते हुए कहा कि पूरा विश्व आयुर्वेद और योग पर शोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बच्चों के ज्ञान को आकार देने का केंद्र है। इन्हें सही गुरु मिलने पर सही दिशा मिल सकती है।

पानी और हाइड्रोजन के उपयोग का कई उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसके शोध पर विश्वविद्यालय जोर देकर अपने संसाधन को पूरा कर सकता है। शोध पर उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीयता को ध्यान में रखकर करने से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा इस तरह के शोध पर ध्यान देकर देश के किसान को अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्टे विलेज बनाने की जरूरत है। जगदीश पुर और नई गंज पर ओवरब्रिज समेत कई निर्माण कार्य की घोषणा के साथ उन्होंने कहा कि 2024 तक यूपी की सड़कों को अमेरिका के टक्कर की बना दिया जाएगा।

इस अवसर पर संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि सड़कें अपनों को मिलाती हैं, जीवन के दो नियम हैं, धीरज और व्यवहार जो हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। देश के स्वावलम्बन के लिए युवा स्टार्टअप मिशन के रूप में भाग लें। उन्होंने विश्वविद्यालय के निरंतर प्रगति पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी। कहा कि शिक्षा, शोध शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हस्त निर्मित सामग्रियों का प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनाया जा रहा है।

संगोष्ठी का संचालन प्रो. अविनाश पाथर्डीकर और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मानस पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुरेश कुमार पाठक, प्रो. बीबी तिवारी, नंदकिशोर सिंह, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव डा. विजय सिंह, डा. राहुल सिंह, प्रबंधक संघ के दिनेश तिवारी और रमेश दुबे, करन सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संगोष्ठी में कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, अजीत सिंह, बबिता सिंह, दीपक सिंह प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो प्रदीप कुमार, प्रो. बीडी शर्मा, डा. मनोज मिश्र. डा. संतोष कुमार, डा. रसिकेश, डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. नीतेश जायसवाल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी, बीपी सरोज, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह, सुशील उपाध्याय, रमेश दुबे समेत जौनपुर जनपद के लोगों ने हैलीपैड पर मंत्री का स्वागत किया।

Previous Post

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने डॉ मनोज मिश्र द्वारा प्रदत्त पत्रक को केंद्रीय मंत्री को सौपा

Next Post

बुलंदियों की नई परिभाषा लिख रहे हैं डॉ. भास्कर शर्मा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बुलंदियों की नई परिभाषा लिख रहे हैं डॉ. भास्कर शर्मा

बुलंदियों की नई परिभाषा लिख रहे हैं डॉ. भास्कर शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

April 26, 2026
स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

April 26, 2026
जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

April 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

April 26, 2026
स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

स्कूटी से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला,आई ट्रेलर की चपेट में, मौत

April 26, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य दीक्षांत परेड, 687 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरी की ट्रेनिंग

April 26, 2026
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,अनियमितता पर मुकदमा दर्ज

April 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.