• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन करना होगा महंगा

Visiting Maa Vaishno Devi during Navratri will be expensive

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 9, 2023
in Desh-Videsh
0
नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन करना होगा महंगा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन करना होगा महंगा

कटड़ा,संकल्प सवेरा। माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अब एक तरफ से प्रति सवारी 2100 रुपये किराया तय कर दिया है। बढ़ा हुआ किराया शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन 16 अक्टूबर से लागू होगा। मौजूदा समय में प्रति सवारी किराया 1830 रुपये है

कोरोनाकाल में बढ़ाया गया था किराया
वर्ष 2020 में कोरोना का हवाला देकर 1170 से 1830 रुपये किराया बढ़ाया गया था। तीन वर्ष के भीतर किराया लगभग दोगुना कर दिया गया है। मौजूदा समय में दो हेलीकॉप्टर कंपनियां ग्लोबल वैक्ट्रा और हिमालयन हेली सेवाएं मुहैया करवा रहीं हैं। बता दें कि रोजाना करीब दो से ढाई हजार श्रद्धालु सेवा का लाभ उठाते हैं। नवरात्र के लिए पहले से आनलाइन एडवांस बुकिंग करवा चुके श्रद्धालुओं को भी तय हुआ नया किराया जमा कराना होगा।

एक सप्ताह से हेलीकॉप्टर सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी थी। इसमें कई कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया था। अंत में सबसे कम किराया होने पर ग्लोबल और हिमालयन के नाम टेंडर रहा। माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए हर साल 90 से 95 लाख श्रद्धालु आते हैं। गर्मियों में हेलीकॉप्टर की उड़ानें अधिक होती हैं तो सर्दियों में दिन छोटे होने के कारण यह कम हो जाती हैं।
सुबह सात बजे से शुरू हो जाती है सेवा
हेलीकॉप्टर सेवा सुबह 7:00 बजे हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक जारी रहती है। मांग अधिक रहने और आनलाइन बुकिंग फुल रहने के कारण हजारों श्रद्धालु यात्रा पर नहीं आ पाते। बोर्ड हर तीन वर्ष के उपरांत हेलीकाप्टर सेवा को लेकर टेंडरिंग करवाता है। बीते वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण का हवाला देकर हेलीकाप्टर का किराया 1830 रुपये किया हुआ था।

इससे पहले प्रति सवारी एकतरफा किराया 1045 रुपये और कुछ समय बाद इसे 1170 रुपये कर दिया था। तब किराया बढ़ाने का मुख्य कारण फ्यूल के दाम में हो रही बढ़ोतरी भी बताया था। 23 साल से कई हेलीकाप्टर कंपनियों ने सेवाएं दी हैं। वर्ष 2011 से ग्लोबल वैक्ट्रा तो वर्ष 2014 से हिमालयन हेली सर्विसेज सेवा दे रही हैं।
सुविधाएं
हेलीकाप्टर सेवा में दो वर्ष से नीचे के बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है। दो वर्ष से ऊपर के बच्चों का किराया बड़ों जैसा है। बुजुर्ग, मरीज या फिर दिव्यांग आदि को इस सेवा में विशेष लाभ दिया जाता है। कटड़ा से हेलीकाप्टर एक समय में छह सवारियों को लेकर उड़ान भरता है जो सांझी छत हेलीपैड पर लैंड करता है। वहां से श्रद्धालु बैटरी कार, पैदल या घोड़ा, पिट्ठू अथवा पालकी आदि का सहारा लेकर भवन जाते हैं।

श्रद्धालुओं को वीआइपी दर्शन करने की भी सुविधा प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं को आर्मी गेट से एंट्री मिलती है। श्रद्धालु मात्र आधे घंटे के भीतर मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन कर लेते हैं। श्राइन बोर्ड द्वारा हेलीकाप्टर सेवा की आनलाइन करीब 50 प्रतिशत बुकिंग रखी गई है। 50 प्रतिशत तत्काल सेवा के लिए बुकिंग निर्धारित की है। मुख्य बस अड्डे पर निहारिका कांप्लेक्स में श्रद्धालुओं के लिए तत्काल सेवा उपलब्ध है। श्रद्धालु कटड़ा से मात्र चार से पांच मिनट के भीतर सांझीछत हेलीपैड पर पहुंच जाते हैं

1990 में शुरू हुई थी हेलीकाप्टर सेवा
वर्ष 1986 में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का गठन हुआ। बोर्ड ने वर्ष 1990 में सबसे पहले श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर शुरू की। उस दौरान श्रद्धालुओं को यह सेवा मात्र 300 रुपये प्रति सवारी प्रदान की जाती थी। वर्ष 1992 में सेवा मुहैया करवा रही कंपनी पवन हंस का हेलीकॉप्टर सांझी छत के समीप हेलीपैड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था

Previous Post

शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत

Next Post

नेताजी उत्तर भारत के बडें समाजवादी और किसान नेता रहें:लल्लन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
नेताजी उत्तर भारत के बडें समाजवादी और किसान नेता रहें:लल्लन

नेताजी उत्तर भारत के बडें समाजवादी और किसान नेता रहें:लल्लन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

June 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.