• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

वाराणसी की वेधशाला जिसने नापी चांद तारों की दूरी, अब यूपी पर्यटन ने जारी किया पोस्‍टर

इस वेधशाला से समय का आकलन मौसम का पूर्वानुमान इत्यादि लगाया जाता था। पर्यटन विभाग ने उम्‍मीद जताई है कि एक बार यहां लोग फ‍िर आएंगे तो इसके बारे में जानने की उनकी उत्सुकता और भी बढ़ेगी।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 9, 2020
in Life Style
0
वाराणसी की वेधशाला जिसने नापी चांद तारों की दूरी, अब यूपी पर्यटन ने जारी किया पोस्‍टर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

वाराणसी। यूपी पर्यटन ने वर्ष 1737 ई. में महाराज जय सिंह (द्वितीय) द्वारा वाराणसी में बनवाये गये वेधशाला पर बुधवार को पोस्‍टर जारी किया है। पोस्‍टर के बारे में बताया है कि यह वाराणसी में गंगा घाट पर स्थित है। इसकी सहायता से समय का आकलन, मौसम का पूर्वानुमान इत्यादि लगाया जाता था। पर्यटन विभाग ने उम्‍मीद जताई है कि एक बार यहां लोग फ‍िर आएंगे तो इसके बारे में जानने की उनकी उत्सुकता और भी बढ़ेगी।

वाराणसी में हुआ निर्माण

जयपुर के संस्थापक सवाई राजा जय सिंह ने सन् 1737 के आस-पास मान महल वेधशाला का निर्माण कराया। वेधशाला दशाश्वमेध घाट के निकट गंगा के पश्चिमी तट पर आलीशान महल के दूसरे तल पर है जो आमेर (राजस्थान) के राजा तथा राजा जय सिंह के पुरखे महाराजा मान सिंह ने सन् 1600 में बनवाया था। राजस्थानी वास्तु शिल्प की नायाब कारीगरी की मिसाल बलुआ पत्थरों से निर्मित मान महल अपने आप में बेजोड़ है ही। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (सारनाथ मंडल) द्वारा संरक्षित यह धरोहर काशी के मान बिंदुओं में से एक है।

दस्‍तावेज कहते हैं कहानी

पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार खगोल विद्या के राष्ट्रव्यापी प्रसार के ध्येय से राजा जय सिंह ने 1724 में दिल्ली, 1719 में उज्जैन, 1737 में मथुरा और सन् 1728 में जयपुर में भी ऐसी वेधशालाओं का निर्माण कराया था। भांति-भांति के खगोलीय यंत्रों से पहला परिचय वास्तव में है ही इतना रोमांचकारी। शायद ऐसी ही अनुभूतियों के कारण कई जगहों पर इन वेधशालाओं की पहचान जंतर-मंतर के रूप में ही है। छत पर पहला कदम रखते ही वेधशाला के दक्षिणी कोण पर हमारा परिचय होता अर्ध परवलय की आकृति से अंकित दक्षिणोत्तर भित्ति यंत्र से जिससे ग्रह-नक्षत्रों के अंतर और नतांश नापे जाते हैं।

वेधशाला के प्राचीन यंत्र सुरक्षित

वेधशाला के दक्षिण मध्य में अवस्थित है सभी यंत्रों में प्रमुख सम्राट यंत्रम। वर्तुलाकार सा यह यंत्र नीचे से ऊपर गए एक सीढ़ीदार पथरीले गलियारे से आधा-आधा विभक्त है। अंकित परिचय के अनुसार इस यंत्र से ग्रह-नक्षत्रों की क्रांति, विश्वांश और समय की चाल मापी जाती है। पास में ही ‘नाड़ी वलय’ यंत्र है जिससे सूर्यादि ग्रहों की चाल और स्थिति का आकलन किया जाता है। वेधशाला के पूर्वी छोर पर दो आधारों से जुड़े धातुकीय यंत्र ‘चक्र यंत्रम’ से ग्रह नक्षत्रों क्रांति और विषुव काल का ज्ञान होता है। गोलाकार परिधि में वृत्ताकार चबूतरे पर दंड सा स्थित है। ‘दिगांश यंत्र’ जिसके साथ तुरीय यंत्र लगाने से ग्रह-नक्षत्रों के उन्नतांश आगणन किया जाता है। वेधशाला के पर्यवेक्षक बताते हैं कि वेधशाला के ये यंत्र वर्तमान में कालातीत हो जाने से ठीक-ठाक काम करने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रमुख भूमिका समर्थ जगन्नाथ की

अभिलेखों में दर्ज सूचनाओं के मुताबिक इस योजना को जमीन पर उतारने में प्रमुख भूमिका समर्थ जगन्नाथ की थी जो स्वयं एक दक्ष ज्योतिषी थे। इसका काम जयपुर के स्थापत्यकार मोहन द्वारा सरदार सदाशिव की देख-रेख में संपन्न हुआ। 19वीं शताब्दी तक वेधशाला ध्वस्त हो चुकी थी। सन 1912 में जयपुर के तत्कालीन राजा सवाई माधो सिंह के आदेश पर वेधशाला का जीर्णोद्धार हुआ। उस समय के प्रंबधकारों में लाला चिमनलाल दारोगा, चंदूलाल ओवरसीयर, राज ज्योतिषी पं. गोकुलचंद तथा भगीरथ मिस्त्री के नाम वेधशाला की एक दीवार पर आज भी खुदे हुए हैं।

Previous Post

प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहे व्‍यक्ति की गोलियां बरसाकर हत्‍या

Next Post

वाराणसी में भी नलकूप संचालकों को मिला मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल नियुक्ति पत्र

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
वाराणसी में भी नलकूप संचालकों को मिला मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल नियुक्ति पत्र

वाराणसी में भी नलकूप संचालकों को मिला मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल नियुक्ति पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.