वाराणसी। प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को नलकूप चालकोंं को वर्चुअल नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी कड़ी में वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नरी सभागार में मंत्री अनिल राजभर व पिंडरा विधायक के साथ डीएम कौशल राज शर्मा के हाथों नलकूप चालको को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान 3200 नलकूप चालकोंं की पूरे प्रदेश में लिखित परीक्षा देने के बाद नियुक्ति हो रही है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि इस पद पर लिखित परीक्षा के बाद चयन हुआ है। इसके पहले किसी की भी नियुक्ति हो जाती थी। जिसकी वजह से किसानों को ये चालक सुविधा नही दे पाते थे। अब पढ़े लिखे टेक्निकल चालकोंं की वजह से किसानोंं को भी फायदा मिलेगा।
आनलाइन संबोधन में बोले मुख्यमंत्री
3200 से ऊपर नलकूप चालकों पर 23 लाख हेक्टेयर खेती नलकूप पर आश्रित थी। इस समय प्रदेश भर में तीन हजार नलकूप हैंं लेकिन इसके सापेक्ष चालक इतने नहींं थे। अब तक प्रदेश में कुल नौ हजार आपरेटर थे अब बढ़कर 12 हजार हो जाएंगे, जिससे किसानों की सुविधाएं बढ़ेंगी ओर उनकी आय भी बढ़ेगी। अब किसानों के खेत तक जल पहुंंचाने में दिक्कत नहींं होगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैंं जिससे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो सके। कुल नियुक्ति 3209 पूरे प्रदेश में होने के दौरान इस चयन में किसी भी प्ररकार की सिफारिश की जरूरत नहींं पड़ी।
सीएम ने अपने संबाेधन में कहा कि आपने मेहनत किया उसका परिणाम मिला, आपने माता पिता का सम्मान बढाया है हम भी उनको नमन करते हैं। हमेंं जल संरक्षण पर भी ध्यान रखना होगा, नौकरी के दौरान इसका भी ध्यान रखना होगा। भेदभाव, अन्याय,शोषण नहींं होने देंगे। पारदर्शी व्यवस्था के तहत कार्य होते रहेंगे। सभी सरकारी कार्यालयों में पारदर्शी नियुक्ति होती रही है और ऐसे ही होती रहेगी। जलशक्ति विभाग ने आप पर विश्वास जताया है तो आप उस पर खरे उतरेंं।