• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

नैक पीयर टीम द्वारा महाविद्यालय का दो दिवसीय मूल्यांकन सम्पन्न

Two-day evaluation of college completed by NAAC peer team

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 27, 2024
in Jaunpur
0
नैक पीयर टीम द्वारा महाविद्यालय का दो दिवसीय मूल्यांकन सम्पन्न
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नैक पीयर टीम द्वारा महाविद्यालय का दो दिवसीय मूल्यांकन सम्पन्न

संकल्प सवेरा, बदलापुर। जौनपुर। स्थानीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा महाविद्यालय का दो दिवसीय मूल्यांकन 25 एवं 26 जुलाई को सम्पन्न हुआ। प्रथम दिवस में टीम के आगमन पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के द्वारा नैक पियर टीम के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद(नैक) की इस टीम में चेयरपर्सन प्रोफेसर दीपेन्दु दास, मेम्बर कोर्डिनेटर डॉ० कादिमी मधु बाबू तथा मेम्बर के रूप में डॉ० अज़ीज के० सम्मिलित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी. कोर्डिनेटर डॉ० योगेश कुमार द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया जिसमें महाविद्यालय का परिचय, विगत पांच वर्षो में पाठ्यक्रम संचालन एवं मूल्यांकन के सभी सात मानदंडों पर उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतीकरण के उपरांत नैक पियर टीम के सदस्यों द्वारा सभी विभागों द्वारा किये जा रहे विभिन्न अकादमिक कार्यों का मूल्यांकन तथा सभी आधारभूत सुविधाओं यथा पेयजल प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर, पुस्तकालय, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स रेंजर, करियर काउंसिलिंग, प्लेसमेंट सेल आदि का भौतिक निरीक्षण किया गया। प्रथम दिवस के निरीक्षण के अंत में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नैक टीम के समक्ष विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। द्वितीय दिवस पर नैक टीम द्वारा विभागीय अभिलेखों, वित्तीय तथा विभिन्न समितियों द्वारा किये गये कार्यों की जांच के आधार पर तैयार अपनी रिपोर्ट को महाविद्यालय के प्राचार्य को एग्जिट मीटिंग में सीलबंद लिफाफे में सौंपा गया। नैक मूल्यांकन कार्य सम्पन्न होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आई.क्यू.ए.सी कॉर्डिनेटर द्वारा नैक पियर टीम के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Previous Post

कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर किया गया1000 फलदार वृक्षों का वितरण

Next Post

प्रकृति से सिर्फ लेना ही नहीं देना भी सीखें – काशीरत्न फादर पी विक्टर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्रकृति से सिर्फ लेना ही नहीं देना भी सीखें – काशीरत्न फादर पी विक्टर

प्रकृति से सिर्फ लेना ही नहीं देना भी सीखें - काशीरत्न फादर पी विक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.