• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम की 10 वीं पुण्यतिथि आज

Today is the 10th death anniversary of Sahitya Vachaspati Dr. Shripal Singh Kshem

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 24, 2021
in Jaunpur
0
साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम की 10 वीं पुण्यतिथि आज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter
संकल्प सवेरा,जौनपुर। एक पल ही जिओ, फूल बनकर जिओ, शूल बनकर ठहरना नहीं जिन्दगी जैसी कविताओं के माध्यम से समाज को मानवता का संदेश देने वाले साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम छायावादोत्तर युग के श्रेष्ठ रचनाकार थे।
डा. क्षेम ने आरंभिक शिक्षा जौनपुर में ग्रहण करने के उपरांत उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। इलाहाबाद उन दिनों हिंदी साहित्य का केन्द्र था।
महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी, डा. धर्मवीर भारती, प्रो. विजयदेव नारायण शाही, लक्ष्मीकांत वर्मा, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, डा. जगदीश गुप्त के अलावा महीयसी महादेवी वर्मा जैसे दिग्गज साहित्यकार वहां अपनी आभार बिखेर रहे थे।
वहां की साहित्यिक संस्था परिमल की पूरे देश में ख्याति थी। जौनपुर के लिये यह गौरव की बात रही कि डा. क्षेम उक्त संस्था के सम्मानित सदस्य रहे। अपनी कविताओं के माध्यम से उन्होंने देश के शीर्षस्थ रचनाकारों के बीच अपनी पहचान बनायी।
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने पूर्वांचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान तिलकधारी महाविद्यालय में अध्यापन कार्य आरंभ किया। वे अध्यापन के साथ साहित्य सृजन में भी तत्पर रहे। हिंदी विभागाध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद भी डा. क्षेम साहित्यिक क्रिया-कलापों से दूर नहीं।
add
यहां पर उन्होंने एक साहित्यिक परिवेश का निर्माण किया। अनेक नवोदित कवियों एवं शायरों ने उनके शिष्यत्व में मार्गदर्शन प्राप्त किया। डा. क्षेम स्वयं में एक संस्था थे। उन्होंने विकलांग पुनर्वास केन्द्र के अध्यक्ष पद का निर्वहन करते हुए दिव्यांगों की सेवा का महान कार्य किया। इस प्रकार वे सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहे।
मन की नींद बहक जायेगी। सोयी आग दहक जायेगी।। तुम कस्तूरी केश न खोलो, सारी रात महक जायेगी।। जैसी श्रृंगार रस की उत्कृष्ट रचना करने वाले डा. क्षेम ने राष्ट्रीय ऊर्जा से ओत-प्रोत कविताओं का भी सृजन किया। जन्म की भूमि भी कुंदन से कम नहीं होती। राष्ट्र की रागिनी वंदन से कम नहीं होती। आओ, चुटकी से उठा माथ से लगा लें हम, देश की धूल भी चंदन से कम नहीं होती।।
जैसी कविताओं का सृजन करके डा. क्षेम ने आने वाली पीढ़ी को देशशक्ति का संदेश भी दिया। उनकी कविताओं में विविधता मिलती है। उनकी प्रसिद्ध कृति राख और पाटल में जहां अवसाद और निराशा झलकती है।
वहीं नवनिर्माण और आशा की नवीन किरण भी दिखायी देती है। नीलम तरी, ज्योति-तरी, संघर्ष-तरी, अन्तरज्वाला, रूप तुम्हारा, प्रीति हमारी जैसी उत्कृष्ट कृतियों के प्रणेता डा. क्षेम ने महर्षि वेद व्यास के जीवन पर आधारित कृष्ण द्वैपायन जैसे महाकाव्य की रचना करके हिंदी साहित्य के भंडार को समृद्ध किया।
 उनके योगदान का मूल्यांकन करते हुए उ.प्र. हिंदी संस्थान ने उन्हें साहित्य भूषण तथा मधुलिमये पुरस्कारों से समाप्त किया।
वहीं हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग ने उन्हें साहित्य वाचस्पति की उपाधि से अलंकृत किया। जनपद की मिट्टी को राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय क्षितिज पर गौरवान्वित डा. क्षेम की रचनाएं युगों-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
Previous Post

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दिया कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

Next Post

व्यापार मंडल के महामंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सुरेरी के भोड़ा गॉव में ढाई लाख रुपए के जेवरात एवं बर्तन की चोरी

व्यापार मंडल के महामंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.