• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

तीसरी क्लास की ये लड़की है पर Phd करने वालों जितनी जानकारी

This girl is of third class, but as much information as those who do Phd.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 23, 2022
in Uttar Pradesh
0
तीसरी क्लास की ये लड़की है पर Phd करने वालों जितनी जानकारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

तीसरी क्लास की ये लड़की है पर Phd करने वालों जितनी जानकारी

हैरान कर रही यूपी की गूगल गर्ल

उत्तर प्रदेश के गोंडा में तीसरी क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची गूगल गर्ल के नाम से चर्चा में आ गई है। मात्र 8 साल की रिया को देश-दुनिया से जुड़ी इतनी जानकरी मुंह जबानी याद है, जिसके लिए आप और हम गूगल पर सर्च करने बैठ जाते हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग भी रिया की मदद के लिए आगे आ गया है।

संकल्प सवेरा। यूपी के गोंडा कोतवाली देहात के सालपुर बाजार के रहने वाले रामधन तिवारी की 8 साल की बेटी रिया की जानकारी किसी गूगल से कम नहीं है। रिया को विश्व के महाद्वीप, महासागर के नाम, विश्व भर के देश, उनकी राजधानी और मुद्राएं, भारत के राज्य और राजधानी मुंह जबानी याद हैं। रिया को भारत के सभी जिले,

भारत के सभी बड़े बंदरगाह, प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान भारत में बहने वाली प्रमुख नदियां, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के नाम बचपन से ही रटे हुए हैं। रिया भारत के पड़ोसी देश और सीमा रेखाओं की जानकारी भी रखती है। रिया को तुर्क वंश, गुलाम और मुगल वंश के सभी शासकों के नाम भी याद हैं। संस्कृत में सबसे कठिन माने जाने वाले माहेश्वर सूत्र, शिव तांडव और गीता के तमाम श्लोक भी रिया ऐसे सुनाती है, मानों उसके सामने किताब रखी हो। इसलिए अब उसे लोग गूगल गर्ल कहने लगे हैं। लोगों को लगता है,

जैसे रिया ने हर विषय में अभी से पीएचडी कर ली हो।
प्राथमिक विद्यालय जोतिया बेलहरी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रिया के पिता रामधन तिवारी बताते हैं कि जब वह 2 साल की थी, तब से उसने किताबें पढ़नी शुरू कर दी थी। रिया जिस भी किताब को देखती थी,

उसे पूरा पढ़ने की कोशिश करती थी। अपनी जिज्ञासा से संबंधित सवाल जवाब भी करती थी। याददाश्त क्षमता तेज होने के कारण एक बार पढ़ी गई विषय वस्तु उसे याद हो जाती है। कबीर, तुलसीदास, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सूरदास और प्रधानमंत्री मोदी का जीवन परिचय भी रिया को याद है। तीसरी क्लास में पढ़ाई करने वाली रिया इंटरमीडिएट तक की किताबें आसानी से पढ़ लेती है। इस वर्ष हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के 50% से अधिक प्रश्नों को रिया ने आसानी से हल कर दिया था। रिया की प्रतिभा को देखकर लोग अचंभित हैं।

वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि रिया जैसी प्रतिभा का परिषदीय स्कूल में होना बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है। जल्द ही इस बच्ची से मुलाकात करूंगा और विभागीय स्तर से जो भी सुविधा होगी उसे उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वह आगे बढ़ सके और अपने परिवार के साथ विभाग का नाम रोशन कर सके।

Previous Post

निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में पुस्तकालय की अहम भूमिका- श्रीप्रकाश सिंह

Next Post

भाजपा का आरोप, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अभिनेताओं को दिए जाते हैं पैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.