घर मे घुसे चोर ने नगदी सहित दो लाखों का माल उड़ाया
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा । सीढ़ी का दरवाजा खोलकर घर मे घुसे चोर ने दूकान मे रखे पैतालीस हजार नगदी समेत करीब दो लाख का सामान उड़ा दिया।चोरी की घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई ।दूकान मालिक ने घटना की तहरीर थाने मे दे दी है पुलिस मामले की तहकीकात मे जुटी है।
नगर क्षेत्र के साहबगंज निवासी अवधेश गुप्ता का अवधेश प्रीत एजेंसी के नाम से किराने का थोक दूकान है।वह दूकान के उपरी हिस्से मे परिवार सहित रहते है।बीती रात चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी पर लगे दरवाजों को खोल लिया।फिर सीढ़ी से घर मे घुस गये। दूकान के काउंटर मे रखे नगदी 45000 के अलावा चोर सिगरेट, सुपाड़ी,काजू,बादाम सहित कीमती सामानों को उठा ले गये चोरी गये सामानों की कीमत करीब दो लाख बताया गयाहै।
सुबह 9 बजे जब दूकान मालिक अवधेश गुप्ता दूकान खोलने के लिए पहुंचे तो उनके पैंरो तले जमीन खिसक गई।दूकान मे रखा सामान अस्त ब्यस्त था और सामान गायब थे।काउंटर मे रखा पैतालीस हजार रूपये भी गायब था।सीसीटीवी खंगाला तो चोरी की घटना सामने आई ।चोरी की वारदात सीसीटीवी मे कैद थी।घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात शुरु कर दी।इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।ब्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने नगर क्षेत्र मे बढ़ती चोरी पर चिंता जाहिर करते हुए चोरी के खुलासे की मांग की है।













