• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

राष्ट्र की आत्मा चित् में होती है

The soul of the nation lies in the mind

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 24, 2022
in Jaunpur
0
राष्ट्र की आत्मा चित् में होती है
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

‘स्व का सर्व में परिवर्तन ही एकात्म मानववाद है

संकल्प सवेरा, जौनपुर। एकात्म मानववाद में स्वआत्मा सर्वात्मा हो जाती है और स्वतत्व सर्वतत्व में बदल जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आध्यात्मिक चिंतन को सत्ता के साथ जोड़ने का काम किया है। आध्यात्मिकता लोक जीवन जीने का सबसे बड़ा यंत्र,मंत्र,तंत्र है।जहाॅं इसकी त्रिवेणी होती है,वहीं आध्यात्म होता है।’

-उक्त उद्गार तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘एकात्म मानववाद: आध्यात्मिकता का द्वार’ विषय पर हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो.हरिकेश बहादुर सिंह,पूर्व कुलपति,बी.एच.यू. ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दर्शन ज्ञान की पराकाष्ठा है।यह ऐसा विषय है जिसमें दृष्टि के साथ अंतर्दृष्टि भी खुलती है।
संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि प्रो.एच.एस.उपाध्याय,डीन एवं अध्यक्ष,दर्शनशास्त्र विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय,प्रयागराज ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि जब दुनिया में यूरोपीय राष्ट्रवाद,लोकतंत्र और मार्क्सवाद चरम पर था,तब पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इन वादों को नकार कर एकात्म मानववाद का दर्शन दिया।

उन्होंने कहा कि धर्म मूल्य नहीं है बल्कि मूल्य का मानदंड है।धर्म के नियंत्रण से अर्थ और काम लोक कल्याणकारी होता है। भारतीय धर्म के सैद्धांतिक पक्ष को राजनीति में लाने का प्रयास पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की आत्मा चित् में होती है और चित् संस्कृति की प्रकृति होती है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.सभाजीत मिश्र ने कहा कि एकात्म मानववादी दर्शन भारत की उपज है। ऐसा मानववाद जो एक आत्मा के सिद्धांत पर आधारित हो,जो मनुष्य को एक मानता हो।

जो सब को देखता है,वही देखता है-यही एकात्मवाद है। एकात्म मानववाद आध्यात्मिकता की पराकाष्ठा है जो आत्मज्ञान से ही प्राप्त होता है। चित् से सब कुछ संचालित होता है और चित् वह है,जो सर्वत्र है,किंतु हमारी पकड़ में नहीं आता।वही परमात्मा है, वही राष्ट्र है।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ.अमिता दुबे ने कहा कि हमारा संस्थान ऐसे कार्यक्रम कराने के लिए कटिबद्ध है। हम साहित्य के साथ-साथ कला,विद्या,विज्ञान,धर्म,दर्शन आदि विषयों को प्रोत्साहित करने के लिए भी कार्य करते हैं।जो भी विषय समाज को दिशा दे,उस पर हिंदी संस्थान कार्य करता है।
अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कॉलेज के प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रो.हरिकेश सिंह और प्रो. सभाजीत मिश्र जैसा सादगी और सत्य वाले व्यक्तित्व विरले ही होते हैं। मंच पर ऐसी महान विभूति को पाकर हम अभिभूत हैं। इसे शब्दों से व्यक्त नहीं किया जा सकता।
महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म दर्शन आज सर्वाधिक प्रासंगिक दर्शन है। उनका मानना था कि जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता,तब तक देश का विकास संभव नहीं है।
संगोष्ठी के संयोजक प्रो. रामकुमार गुप्त ने अतिथियों का परिचय कराया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म दर्शन पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में पूर्व प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ.सुधाकर द्विवेदी, डॉ.अशोक सिंह रघुवंशी, डॉ.सत्य प्रकाश सिंह, प्रो राजदेव दुबे, डॉ.ओम प्रकाश सिंह, प्रो.बंदना दुबे, प्रो.सुषमा सिंह, प्रो. रीता सिंह, डॉ कुँवर शेखर गुप्ता, प्रो.श्रद्धा सिंह,प्रो.आभा सिंह, डॉ.आशा सिंह,प्रो. राजीव रतन सिंह, डॉ हरिओम त्रिपाठी, डॉ संजय तिवारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रो. सुभाष चंद विशोई, राजस्थान के डॉ. राम सिंह, डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, तरुण कुमार गुप्त,डॉ.शुभ्रा सिंह, डॉ.पूनम सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। संचालन बी.एड. विभाग के प्रो.अजय कुमार दुबे ने किया।

Previous Post

सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय अधिक आक्रामक होते हैं डेंगू मच्छर

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में नया विश्वास जागृत हुआ:गिरीश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में नया विश्वास जागृत हुआ:गिरीश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में नया विश्वास जागृत हुआ:गिरीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.