• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जिले को 35 हजार करोड़ की सौगात मिलने जा रही है : बी पी सरोज

The district is going to get a gift of 35 thousand crores: BP Saroj

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 5, 2023
in Jaunpur
0
जिले को 35 हजार करोड़ की सौगात मिलने जा रही है : बी पी सरोज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जिले को 35 हजार करोड़ की सौगात मिलने जा रही है —सांसद

भाजपा की जिला स्तरीय बैठक और डाटा प्रबंधन कार्यशाला संपन्न


नेवढ़िया,संकल्प सवेरा जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक और डाटा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन स्थानीय एक मैरिज हॉल में किया गया।बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यसमिति बैठक मे आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा व संगठनात्मक चर्चा किया गया।


बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि पार्टी के काशी क्षेत्र के मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा है। कुछ दिन पूर्व जब रुस यूक्रेन युद्ध चल रहा था उस युद्ध को रोककर अपने लोगो को वहा से सुरक्षित भारत लाया गया यह इसका जीता जागता उदाहरण है।

अभी बीते समय गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन अपार स्नेह पार्टी को मिला जिसने
विगत कई चुनावों का इतिहास ही पलट कर रख दिया। इसी तरह से भारत के गौरव को बढाते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक करते हुए तमिल और काशी का समागम,

काशी मे आयोजित किया गया। जो कि देश की एकता और अखण्डता को पूरे विश्व मे दर्शाता है, ।अभी बीते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के आवाह्न पर पूरे देश के हर नागरिक ने अपने घर पर तिरंगा फहराया जिससे देशभक्ति की एक अलौकिक छवि देखने को मिली।यह केवल प्रधानमंत्री जी के सोच का परिणाम है।

कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने 2024 लोकसभा की चुनाव की तैयारी की रणनीति बीते लोकसभा चुनाव के समय से ही बनानी शुरू कर दी थी जिसका परिणाम है कि आज हमारी जिले मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की कमेटी बेहद संगठित और मजबूत है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय भाजपा सांसद बीपी सरोज ने कहा की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की दूरवर्ती सोच के चलते आज जौनपुर जनपद को 35 हजार करोड़ के उद्योगों की सौगात मिलने जा रही है जिनके लगने के बाद नौजवानों को जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कहा कि पूरे जिले में छोटी-बड़ी कुल मिलाकर 500 सड़कें लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जानी है। जिला अध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि यह भाजपा की कुशल संगठनात्मक क्षमता का ही परिणाम है कि आज समाजवादी पार्टी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का स्थान तक नहीं मिल पा रहा है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष के लिए कुल 10 सदस्यों की जरूरत है जबकि हाल ही में भाजपा ने 4 सीटें जीतकर सपा को विधान परिषद में सिर्फ 9 सीटों तक सीमित कर दिया है।

भाजपा काशी क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक संदीप तिवारी ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सरल एप इंस्टॉल करवाया। बैठक को जिला प्रभारी केके सिंह जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव मनोज दुबे महिलाल गौतम ने भी संबोधित किया।

प्रमुख उपस्थित लोगों में डॉक्टर अजय सिंह ,इंदुबाला सिंह ,जयेश सिंह , वंदना पटेल ,डॉ श्याम दत्त दुबे ,प्रहलाद यादव शिवम पाल, अनुराग सिन्हा, अखिल प्रताप सिंह, प्रहलाद यादव ,मृत्युंजय तिवारी ,शैलेश गिरी ,शिव शंकर सेठ राकेश शुक्ला आदि लोग थे ।संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने बजट 2023-24 पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बजट मे शोषित वंचित महिला युवा किसान मजदूर व्यापारी सबके उत्थान के लिए बजट आवंटित किया गया है, बजट को पेश होते ही हमारा देश विश्व की पांचवी बडी अर्थव्यवस्था की दृष्टि से आगे बढ रहा है। आने वाले 2047 तक हमारा देश अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व मे प्रथम स्थान पर रहेगा।

बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि आने वाले 2024 चुनाव को देखते आज हिन्दू धर्म के धार्मिक ग्रंथ के बारे में गलत बोला जा रहा और उसको जलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के मंत्री द्वारा हमारे धार्मिक ग्रन्थ के चौपाई को गलत तरीके से पेश किया गया जिसके बाद हमारे धार्मिक ग्रन्थ को जलाया गया

और उनकी गलत बातों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोई सफाई नही दिए इसका मतलब उनके ही इशारे पर यह सब हो रहा है। उन्होने आगे कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ काम कर रही है बिजली का काम जो हो रहा है वो किसी विशेष पार्टी के लोगो का नही हो रहा है बल्कि सभी जाति धर्म के लोगो का हो रहा है।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि आज के 20-25 वर्ष पहले हमारे देश के अधिकतर राज्यों मे मोटे अनाज की खेती होती थी जो पौष्टिकता के लिए भी उपयुक्त था लेकिन आज हम सब केवल धान एवं गेहूं पर निर्भर है, जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने छोट और मध्यम किसानों के उत्थानों के लिए वर्ष 2023 को मोटे अनाज उत्पादन वर्ष के रुप मे मनायेंगे इसके लिए बजट के अंतर्गत प्रतिवर्ष एक करोड़ किसानों को सहयोग राशि कृषि उपकरण देकर किसानो को प्रोत्साहित किया जायेगा।
जिला कार्यसमिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि सतत कानून व्यवस्था की बात हो अपराधमुक्त प्रदेश की बात हो एक जिला एक उत्पाद की बात हो इसको लेकर इन्वेस्टर्स का कार्यक्रम मोदी जी के प्रेरणा से हर जिले मे हो रहा है, जिससे रोजगार बढेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव मे एक बार पुनः देश मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा।
इसके पहले डाटा प्रबन्धन कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री ई. अमित श्रीवास्तव ने आये हुये सभी कार्यकर्ताओं को डाटा प्रबन्धन कार्यशाला के अंर्तगत सरल एप्प के बारे में विस्तार से बताया।
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष सिंह, संदीप सरोज, ओमप्रकाश निषाद, जिला मंत्री रवींद्र सिंह राजू दादा, उमाशंकर सिंह, अभय राय, राज पटेल, प्रमोद यादव, अवधेश यादव, विजय लक्ष्मी साहू, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, विपिन द्विवेदी, जिला प्रवासी अम्बरीष जी नगरपालिका अध्यक्ष शिवगोविंद साहू, महिला आयोग के सदस्य शशि मौर्य, अंजना श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख गण विजय सिंह विद्यार्थी, सुनील यादव मम्मन, विनय सिंह, बृजेश यादव, उमेश तिवारी , धीरू सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, पूर्व सभासद विनय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, सिंद्धार्थ राय, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, कपिल मुनि, वरुण सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, मोर्चा के जिलाध्यक्ष गण नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, दिव्यांशु सिंह, अजय सरोज, मण्डल प्रभारी गण, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, विनोद मौर्या, बलवीर गौड़, लवकुश सिंह, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, सनी सिंह, विवेक शर्मा, संतोष गुप्ता और विभाग, प्रकोष्ठ के संयोजक एव सह संयोजक गण उपस्थित रहे।
भाजपा जिला कार्यसमिति और डाटा प्रबन्धन कार्यशाला सम्पन्न हुई

Previous Post

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर साहिब का वार्षिक समागम

Next Post

सजायाफ्ता पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की बढ़ी मुश्किले

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सजायाफ्ता पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की बढ़ी मुश्किले

सजायाफ्ता पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की बढ़ी मुश्किले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.