• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

The benefits of public welfare schemes of the government should reach the eligible persons: District Magistrate

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 16, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी

संकल्प सवेरा, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल की अध्यक्षता में तहसील सदर में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा आमजनमानस की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर कराया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी दौरान प्रमोद कुमार निवासी ग्राम पूरेरामजी थाना बक्सा सदर जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उनकी जमीन के कुछ गाटा पर पुलिस सुरक्षा में निर्माण कार्य सुनिश्चित करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था किंतु राजस्व टीम का गठन होने के पश्चात भी समस्या के निस्तारण में विलंब किया जा रहा है, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को 2 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार श्रीमती इशरत निवासिनी धन्नोपुर शंकरमंडी द्वारा विद्युत भुगतान कर दिए जाने के पश्चात भी विभाग द्वारा एनओसी न दिए जाने के संदर्भ में शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा एक्सईएन हाइडल के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।इसी प्रकार जमीन विवाद, खतौनी, विद्युत सहित अन्य मामले के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसको संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा शासन की प्राथमिकताओं, जनसुनवाई, कार्यालय व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें तथा साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे तथा अनुशासन एवं समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने जनसुनवाई को अत्यंत गंभीरता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समस्त विभागाध्यक्ष प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक प्रभावी रूप से अपने अपने कार्यालयो में जनसुनवाई करें तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों को किसी भी दशा में लंबित न रखा जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा आगंतुकों एवं फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनसामान्य को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा करें तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में रिकॉर्ड एवं अभिलेख सुव्यवस्थित रखे जाएं तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित कर शासन की मंशानुरूप कार्य किए जाएं। उन्होंने खराब पड़े उपकरणों एवं व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखे जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए तथा आमजन को योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत सभी से अपील किया कि अपने-अपने घरों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी अवश्य रखें। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Previous Post

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जौनपुर में जोरदार स्वागत

Next Post

टोल प्लाजा पर जबरन वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

टोल प्लाजा पर जबरन वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.