• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

टोल प्लाजा पर जबरन वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Allegations of extortion at toll plaza, anger among local people

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 16, 2026
in Jaunpur
0
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

टोल प्लाजा पर जबरन वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

– ढेरही-दनगंज टोल पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप, समाधान दिवस में शिकायत

केराकत/, संकल्प सवेरा जौनपुर। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित ढेरही (दानगंज) टोल प्लाजा पर स्थानीय निवासियों से कथित रूप से जबरन टोल वसूली, गाली-गलौज तथा मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सम्पूर्ण समाधान दिवस केराकत में शिकायत देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के अनुसार टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर की परिधि के भीतर रहने वाले स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से छूट प्रदान की गई थी। एनएचएआई वाराणसी की ओर से भी इस संबंध में पत्र जारी किया गया था, जिसके तहत डोभी एवं केराकत क्षेत्र के लोग टोल शुल्क से मुक्त थे।
बताया गया कि पुराने टोल संचालक का टेंडर समाप्त होने के बाद नई कंपनी द्वारा संचालन शुरू किया गया है। आरोप है कि वर्तमान टोल संचालक एवं मैनेजर द्वारा कुछ दबंग व्यक्तियों को तैनात कर स्थानीय लोगों से जबरन टोल वसूला जा रहा है। आधार कार्ड एवं स्थानीय पहचान पत्र दिखाने के बावजूद लोगों से अभद्रता की जा रही है तथा विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जा रही है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि वाराणसी रिंग रोड से आजमगढ़ रिंग रोड के बीच लगभग 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण अधूरा है, बावजूद इसके ढेरही और कोटिला में दो स्थानों पर टोल वसूली की जा रही है। चंदवक बाजार, मोड़ैला और बजरंग नगर क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण पूर्ण न होने के बावजूद वसूली जारी है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों एवं कथित दबंगों का नाम और विवरण सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित नहीं किया गया है। कर्मचारियों के पास यूनिफॉर्म एवं नाम पट्टिका भी नहीं है। साथ ही श्रम विभाग में पंजीकरण और पुलिस सत्यापन न कराए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ओवरलोड एवं लोकल वाहनों से बिना रसीद नकद वसूली कर साइड बूथ से वाहनों को पास कराया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विधिक रूप से धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन से मांग की गई है कि पूर्व में लागू स्थानीय छूट व्यवस्था को बहाल किया जाए तथा टोल संचालकों और कथित दबंगों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Previous Post

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

Next Post

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

October 13, 2026
डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना जौहरी

डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना जौहरी

October 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ, सुनी फरियादियों की समस्याएं

October 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ

October 14, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

दो सिपाही समेत 6 लोगों पर वाद दर्ज उपजिलाधिकारी मछली शहर को कोर्ट ने दिया प्रारंभिक जांच करने का दिया आदेश

October 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.