• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

104 टीबी मरीजों को ठाकुरबाड़ी ने बांटी पोषण पोटली

Thakurbari distributed nutrition bundles to 104 TB patients

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 31, 2023
in Jaunpur
0
104 टीबी मरीजों को ठाकुरबाड़ी ने बांटी पोषण पोटली
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

104 टीबी मरीजों को ठाकुरबाड़ी ने बांटी पोषण पोटली

कार्यक्रम
-देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि समय से दवा और पोषण सामग्री लें मरीज: सीएमओ
-डॉ अंजू सिंह बोलीं, बदलापुर से बिहार तक 1,000 से अधिक टीबी मरीजों को उपलब्ध करा चुकी हैं पोषण सामाग्री

जौनपुर, संकल्प सवेरा,31 जुलाई 2023।पूरे जिले में 4,661 टीबी मरीज गोद लिए जाएंगे जिसमें से 104 मरीजों को गौरी शंकर मंदिर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ ने गोद लिया है। सोमवार को गौरी शंकर मंदिर सिंगरामऊ स्थित संस्था के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 104 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट बांटा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। यह तभी संभव हो सकेगा जब मरीज विभाग की ओर से दी जा रही दवा का कोर्स पूरा करेंगे और पोषण सामाग्री का मरीज उपयोग करेंगे। पोषण सामग्री से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ेगी और दवा टीबी से मुक्त कराने में मदद करेगी। उन्होंने ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था के सहयोग से बड़ी संख्या में टीबी मरीज इस बीमारी से मुक्त हुए हैं।
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति संचालक डॉ अंजू सिंह ने संस्था की ओर से दी जाने वाली पोषण सामग्री को सिर्फ मरीजों के ही सेवन करने का निवेदन किया जिससे वह जल्द स्वस्थ हो सकें।

उन्होंने बताया कि संस्था काफी समय से टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें न्यूट्रीशनल सपोर्ट दे रही है। विभाग की ओर से मिलने वाली हर जिम्मेदारी संस्था पूरे मनोयोग से पूरी करती है। यहां से लेकर बिहार तक संस्था एक हजार के अधिक मरीजों को न्यूट्रीशनल सपोर्ट दे चुकी है जिसमें से सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अभियान की सफलता दर सौ प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि देश को 2025 तक तब ही टीबी मुक्त किया जा सकेगा जब 100 में से 95 टीबी मरीजों के ठीक होने की सफलता दर होगी। इसलिए संस्था ठीक हो जाने तक लगातार मरीजों का फालोअप लेकर देखभाल में सहयोग करती है।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) सलिल यादव ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान एवं टीबी मरीजों की बेहतर देखरेख के लिए फेमिली केयर गिवर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत राज्य स्तर पर जनपद से एक अधिकारी को मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित करते हुए 26 जुलाई को प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया है।

इस दौरान टीबी मरीजों की एचआईवी और शुगर की भी जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय तिवारी ने किया। समिति की सांस्कृतिक टीम ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Previous Post

जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ईश्वर आराधना है: फादर पी विक्टर

Next Post

अधिवक्ताओं के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा: हरिशंकर सिंह एडवोकेट

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अधिवक्ताओं के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा: हरिशंकर सिंह एडवोकेट

अधिवक्ताओं के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा: हरिशंकर सिंह एडवोकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

June 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.