• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जिले में चार चरणों में खोजे जाएंगे टीबी रोगी

31 अक्तूबर तक चलेगा सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 4, 2021
in Jaunpur
0
परिषदीय विद्यालयों का बिजली कनेक्शन काटना दुर्भाग्यपूर्ण- अमित सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जिले में चार चरणों में खोजे जाएंगे टीबी रोगी
31 अक्तूबर तक चलेगा सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान
उपचार व निक्षय पोषण के तहत भुगतान पर होगा ज़ोर
अभियान के तहत 240 लोगों की जांच में कोई पॉजिटिव नहीं मिला
संकल्प सवेरा,जौनपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में दो सितंबर से सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान (एसीएफ) की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा । इस संबंध में सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों, नगरीय प्राथमिक चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिये गए हैं। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने दी |

डॉ सिंह ने बताया कि विशेष एसीएफ अभियान के तहत चार चरणों में टीबी रोगियों की खोज की जाएगी। प्रथम चरण दो सितंबर से शुरू हो चुका है और छह सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी मदरसों, वृद्धाश्रम, जिला कारागार और नवोदय विद्यालय में स्क्रीनिंग कर टीबी के लक्षण के आधार पर चिन्हित कर जांच की जा रही है ।

क्षय उन्मूलन अभियान के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) सलिल यादव ने बताया कि अभियान के तहत तीन सितंबर को राजकीय वृद्धाश्रम में 40 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें दो संभावित लक्षण वालों के बलगम की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके पहले नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं में 160 बच्चों तथा 40 शिक्षक कार्य में लगे लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें कोई भी संभावित लक्षण वाला नहीं मिला। शनिवार को जिला जेल में 1050 कैदियों की जांच की गई जिसमें खांसी की शिकायत के चलते 14 संभावितों के बलगम जाँच को भेजे गए हैं , जिसकी जांच रिपोर्ट अगले दिन सुबह मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक 4219 टीबी मरीज मिले हैं और निक्षय पोषण योजना के तहत करीब 95 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि दूसरा चरण सात से 16 सितंबर (10 दिन) तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर भ्रमण कर अन्य रोगों के साथ-साथ क्षय रोगियों की खोज करेंगे । इसके पश्चात जांच व उपचार किया जाएगा। प्रतिदिन की रिपोर्ट कार्यालय भेजी जाएगी। तीसरा चरण 17 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा जिसमें चिह्नित समूहों, स्थानों जैसे सब्जी मंडी, फलमंडी, लेबर मार्केट, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईंट भट्ठे, स्टोन क्रशर, खदानों एवं साप्ताहिक बाजारों में एसीएफ की गतिविधियां चलेंगी। इसके तहत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी के माध्यम से टीबी रोग की स्क्रीनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 31 अगस्त तक पंजीकृत सभी क्षय रोगियों का निक्षय पोषण योजना के तहत लंबित भुगतान के लिए  सघन अभियान चलाते हुए सभी का भुगतान किया जाएगा।

चौथा चरण 01 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें जिले के सभी निजी चिकित्सकों से सम्पर्क कर उनका संवेदीकरण किया जाएगा। साथ ही क्षय रोगियों के बारे में सूचना प्राप्त की जाएगी। 01 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पंजीकृत सभी क्षय रोगियों के डीबीटी की प्रथम किस्त का भुगतान तथा पूर्व में पंजीकृत क्षय रोगियों की अवशेष डीबीटी किस्तों का नियमानुसार भुगतान का कार्य किया जाएगा।

Previous Post

पूरे देश के युवा को पता है कि मोदी जी ने क्या किया है:रणजीत राय

Next Post

फसल अवशेष प्रबंधन का सब्जियों में उपयोग की दी गयी जानकारी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
फसल अवशेष प्रबंधन का सब्जियों में उपयोग की दी गयी जानकारी

फसल अवशेष प्रबंधन का सब्जियों में उपयोग की दी गयी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.