• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, वापस लेना चाहता है केस

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 16, 2019
in Uttar Pradesh
0
सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, वापस लेना चाहता है केस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली. दशकों से चले आ रहे राम जन्‍मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद (Ram janam bhumi-babri masjid) में नया मोड़ आ गया है. उत्‍तर प्रदेश सुन्‍नी सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड (UP Sunni Central Waqf Board) ने इस मामले में दायर केस को वापस लेने का फैसला किया है. वक्‍फ बोर्ड ने मध्‍यस्‍थता पैनल के जरिये इस बाबत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हलफनामा (Affidavit) दाखिल किया है. बताया जा रहा है कि सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड ने हलफनामा दाखिल करने से पहले अपने वकीलों से सलाह-मश‌विरा भी नहीं किया. हलफनामे में सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह अपना केस वापस लेना चाहता है. हलफनामा श्रीराम पंचू की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया गया है. वहीं मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अब किसी भी तरह के हस्तक्षेप की अर्जी को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

वक्‍फ बोर्ड के वकील बोले- मुझे जानकारी नहीं
उत्‍तर प्रदेश सुन्‍नी सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने केस वापस लेने के बोर्ड के फैसले की जानकरी से अनभिज्ञता जाहिर की है. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें वक्‍फ बोर्ड ने केस वापस लेने की सूचना नहीं दी है. अयोध्‍या में रामजन्‍मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में आठ मुस्लिम पक्षकारों ने केस दायर किए हैं. मुख्‍य पक्षकार सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड की ओर से दो केस दायर किए गए हैं.

इकबाल अंसारी बोले- मुझे कोई आपत्ति नहीं
रामजन्‍मभूमि विवाद मामले में एक और पक्षकार इकबाल अंसारी ने सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने कहा कि बोर्ड के निर्णय से उन्‍हें कोई आपत्ति नहीं है. उन्‍होंने एक बार फिर से दोहराया कि उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्‍वीकार्य होगा. वहीं, इकबाल अंसारी के वकील वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता एमआर शमशाद ने बताया कि पिछले दो महीनों में सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड के रवैये में आमूलचूल परिवर्तन आया था. उन्‍होंने बताया कि इस मामले में कुल छह मुस्लिम पक्षकार हैं, जिनमें से सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड भी एक था.

‘इस स्‍टेज पर केस वापस लेना संभव नहीं’
इकबाल अंसारी के वकील शमशाद का कहना है कि अयोध्‍या विवाद मामले की सुनावाई निर्णायक दौर में है, ऐसे में किसी भी पक्ष द्वारा संबंधित समुदाय को नोटिस दिए बगैर इस स्‍टेज पर केस वापस नहीं लिया जा सकता है. हालांकि, उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड द्वारा केस वापस लेने की स्थिति में भी इस मामले पर कोई ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्‍योंकि मामले के अन्‍य पक्षकार कानूनी प्रक्रिया का हिस्‍सा बने रहेंगे.

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी दी प्रतिक्रिया
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्‍या मामले पर आज आखिरी दिन की सुनवाई होनी है. इससे पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी अपनी राय व्‍यक्‍त की है. मुफ्ती मन्‍ना मालिनी ने कहा कि अब कोर्ट को फैसला करना है. हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं. मुकदमा हक-ए-मिल्कियत (जमीन पर अधिकार) का है. हमें भरोसा है कि मुकदमा हमारे हक में है. उन्‍होंने उम्‍मीद जताई है कि जैसे प्रशासन ने वीएचपी को दीप प्रज्‍ज्‍वलित करने से मना कर दिया, वैसे ही कोर्ट भी उन्‍हें अनुमति नहीं देगा. वहीं, मुफ्ती दानिश जरूरी ने कहा कि उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट पर यकीन है कि जो भी फैसला आएगा वो ईमानदारी से आएगा. कारी सलीम रजा का कहना है कि राजनीति से अलग फैसला आना चाहिए. जिस तरह का भी फैसला होगा उसे माना जाएगा.

Previous Post

क्रिकेट के बाद अब बड़े पर्दे पर ऑडियंस को क्लीन बोल्ड करने आ रहे हैं हरभजन सिंह

Next Post

आपबीती, सालों से कोयला ढोती बच्ची की…’जो खाऊं, कोयले जैसा लगता है’

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आपबीती, सालों से कोयला ढोती बच्ची की…’जो खाऊं, कोयले जैसा लगता है’

आपबीती, सालों से कोयला ढोती बच्ची की...'जो खाऊं, कोयले जैसा लगता है'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर  कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

October 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.