प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन
इस तरह की निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी चोट है : रागिनी सिंह
सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी अपने बयान के लिए बिना शर्त देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगें : अर्चना शुक्ला
समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अपने सांसदों की इस अमर्यादित भाषा का समर्थन करते हैं : अंशु कुशवाहा
जौनपुर: समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आधारित आयोजित की गई महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद अजेंद्र लोधी के इस्तीफे की मांग की।
जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंच से देश के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी चोट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी न केवल भाजपा के नेता हैं, बल्कि वे 140 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि हैं एक सांसद द्वारा उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना उनकी कुंठा और सपा की महिला विरोधी व विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है हम ऐसी राजनीति का कड़ा विरोध करते हैं जहाँ भाषा की मर्यादा को ताक पर रख दिया जाए।
जिला मंत्री भाजपा अंशु कुशवाहा ने कहा कि सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी अपने बयान के लिए बिना शर्त देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगें एवं संसद के उच्च सिद्धांतों के उल्लंघन को लेकर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अपने सांसदों की इस अमर्यादित भाषा का समर्थन करते हैं उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सांसद ने अविलंब माफी नहीं मांगी, तो यह विरोध प्रदर्शन केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे तहसील और गांव स्तर तक ले जाया जाएगा।
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा अर्चना शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाजवादी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ जिस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी गई उसके लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए अखिलेश यादव को सपा सांसद अजेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें पार्टी से निकलना चाहिए।
उक्त अवसर पर विमला श्रीवास्तव किरन मिश्रा प्रीति गुप्ता राखी सिंह वंदना सिंह मिलन श्रीवास्तव निशी सोनकर सुशीला सिंह पूनम प्रजापति पूजा सिंह शान्ति मौर्य मीता यादव आशा सुमन सुभाना मौर्य लीलावती गुप्ता विमला विन्द विमला मौर्य रुपा अग्रहरि प्रीति शुक्ला संगीता मिश्रा सुशीला विश्वकर्मा विमला देवी चन्दकला कुशवाहा मुन्नी देवी दुलारी गायती देवी सुमन देवी सहित सैकड़ों महिला उपस्थित रहीं।












