• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

Dedication day dedicated to heart emperor Baba Hardev Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 11, 2026
in Jaunpur
0
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

जौनपुर, 11 मई, 2026ः- जब किसी महान आत्मा का जीवन मानवता के कल्याण हेतु पूर्णतः समर्पित हो जाता है, तब उसकी स्मृतियाँ केवल इतिहास का अध्याय नहीं रहतीं, बल्कि युगों-युगों तक जनमानस के लिए प्रेरणा का दिव्य स्रोत बन जाती हैं। ऐसे ही मानवता, प्रेम, विनम्रता और आध्यात्मिक जागृति के अद्वितीय प्रतीक युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित ‘समर्पण दिवस’ का भावपूर्ण आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं श्रद्धेय निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में बुधवार, 13 मई 2026 को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में सायं 5ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उसके उपरांत श्रद्धालु सतगुरु माता जी के आशीर्वचनों को श्रवण करेंगे। इस विशाल संत समागम में देश-विदेश से आए श्रद्धालु, भक्तगण एवं मानवता प्रेमी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के पुष्प अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निरंकारी मिशन की अधिकृत वेबसाईट पर प्रसारित किया जायोगा जिसका लाभ विश्वभर के श्रद्धालु एवं भक्तगण प्राप्त कर सकेंगे। इसी क्रम में जनपद *जौनपुर में 13 मई को समर्पण* *दिवस का कार्यक्रम* *42 ब्रांचों में* आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी केवल संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु ही नहीं थे, बल्कि वे प्रेम, करुणा, सहजता और मानवीय संवेदनाओं के सजीव आत्मिक मित्र थे। उनकी मधुर मुस्कान, विनम्र व्यक्तित्व और दिव्य वाणी ने अनगिनत हृदयों को आत्मिक शांति का अनुभव कराया। उन्होंने मानव जीवन को आत्मज्ञान से आलोकित कर यह संदेश दिया कि सच्चा जीवन वही है, जो प्रेम, सेवा, सहअस्तित्व और समर्पण से परिपूर्ण हो।

उनके दिव्य नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन ने समाज सेवा को आध्यात्मिकता का अभिन्न अंग बनाते हुए रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को आध्यात्मिक दिशा देने जैसे अनेक लोककल्याणकारी कार्यों द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सशक्त धारा प्रवाहित की। बाबा जी का दृष्टिकोण स्पष्ट था कि ईश्वर की सच्ची भक्ति मानव सेवा के माध्यम से ही सार्थक होती है।

लगभग 36 वर्षों तक मिशन का नेतृत्व करते हुए बाबा हरदेव सिंह जी ने इसे वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। आज संत निरंकारी मिशन 67 से अधिक देशों में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों और मानव कल्याण की ज्योति प्रज्वलित कर रहा है। उनके तप, त्याग और दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप मिशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की सामाजिक एवं आर्थिक परिषद में सलाहकार के रूप में प्रतिष्ठा मिली।

बाबा जी ने “एकत्व में सद्भाव”, “वसुधैव कुटुम्बकम” तथा “एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ” जैसे दिव्य संदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम और एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयास किया। उनका “दीवार रहित संसार” का स्वप्न आज भी विश्व बंधुत्व, समानता और सार्वभौमिक प्रेम की प्रेरणा बनकर प्रत्येक हृदय को आलोकित कर रहा है।

वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज उसी दिव्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रेम, सेवा, संयम और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को जन-जन तक पहुँचा रही हैं। उनके करुणामयी सान्निध्य में संत निरंकारी मिशन निरंतर मानवता को आत्मबोध, नैतिकता और विश्व बंधुत्व के पथ पर अग्रसर कर रहा है।

‘समर्पण दिवस’ केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि उस दिव्य जीवन-दर्शन को आत्मसात करने का पावन पर्व है, जो मानवता को प्रेम, सेवा, विनम्रता और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह दिवस प्रत्येक हृदय को यह स्मरण कराता है कि महान आत्माएँ अपने कर्म, विचार और आदर्शों से सदैव जीवित रहती हैं तथा युगों तक मानवता का मार्ग आलोकित करती रहती हैं।

Previous Post

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

May 11, 2026
शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

May 10, 2026
घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

May 9, 2026
ईरान-भारत रिश्तों की मिसाल बना जौनपुर, शिया कॉलेज में दिखा गंगा-जमुनी संगम

ईरान-भारत रिश्तों की मिसाल बना जौनपुर, शिया कॉलेज में दिखा गंगा-जमुनी संगम

May 8, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

May 11, 2026
शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

May 10, 2026
घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

May 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस

May 11, 2026
शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

May 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.