बीते नौ साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया भाजपा ने:शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने स्व. सुधाकर यादव को मुगराबादशाहपुर में अर्पित की श्रद्धांजलि
संकल्प सवेरा,जौनपुर। । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने होटल रिवर व्यू में प्रेस वार्ता के दौरान कहां कि भाजपा को दस साल जनता ने मौका दिया बीते नौ साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी।
हालात यह है कि आज प्रधानमंत्री जी लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। किसानों की आय नहीं बढ़ी। लूट हत्या बलात्कार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है भाजपा सरकार में इस देश में अपराध नंबर 1 पर हो गया है देश की जनता अब भाजपा सरकार से निजात पाना चाहती हैं।
शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। ये लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे? भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। भाजपा की सरकार ने महंगाई बहुत बढ़ा दी। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें सब महंगी हैं। इस सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है।
इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत से अनुभवी नेता हैं। सभी ने अपने-अपने राज्यों में अच्छे और बड़े विकासकार्य किये हैं।
गठबंधन के लिए पीएम पद कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास कई चेहरे हैं। कई च्वाइस हैं। जबकि भाजपा के पास तो सिर्फ एक चेहरा है। बीजेपी के पास कोई च्वाइस नहीं है। मुख्य रूप से विधायक लकी यादव, पंकज पटेल,पूर्व विधायक लंलन प्रसाद यादव,लालबहादुर यादव, निवर्तमान अध्यक्ष डां अवधनाथ पाल,सत्येंद्र उपाध्याय,संगीता यादव, राहुल त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे
शिवपाल सिंह यादव विधायक जसवंत नगर एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी ने आज स्व. सुधाकर यादव जी को जौनपुर स्थित उनके पैतृक निवास ग्राम तरहटी, मुगराबादशाहपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री संगीता यादव विधायक मुंगरा बादशाहपुर पंकज पटेल, विधायक मल्हनी लकी यादव पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ,राहुल पाठक,गप्पू मौर्य,गुड्डू सोनकर,भानु मौर्य,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे इसके बाद शिवपाल यादव जौनपुर सद्भावना कॉलोनी स्थित सपा नेता भानु प्रताप मौर्य के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की