जौनपुर। लॉकडाउन के निरंतर 52वें दिन भी पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सहयोग द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद जौनपुर शुक्रवार को 30 गरीब मुस्लिम परिवारों को मास्क एवं राशन वितरित किया।
लॉक डाउन में लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवम पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सहयोग से जरूरतमंदो को दी जा रही सहायता के क्रम में 52 वे दिन रमजान माह के मद्देनजर गरीब मुस्लिम परिवारों को चिन्हित करके खाद्यान्न वितरित किया जा रहा।
इस मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निर्देशन में यह सहायतार्थ कार्य किया जा रहा है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक ने कहा कि गरीबों, असहायों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना नारायण की सेवा करने के बराबर है।
इस मौके पर संघ संचालक सुरेश सिंह,भाजपा नगर उत्तरी के महामंत्री इमरान खान, विद्यार्थी परिषद की प्रदेश छात्रा वंदना सरकार,प्रचारक विक्रांत, नगर सेवा प्रमुख राजीव, एमएलसी जौनपुर बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व महामंत्री टीडी कॉलेज नवीन सिंह, देवेन्द्र तिवारी (प्रतिनिधि धनंजय सिंह), पिंटू सिंह, अभिषेक व अन्य लोग मौजूद रहे।