• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uncategorized

जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी राजस्थान, सामने होगी कोलकाता नाइट राइडर्स

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 30, 2020
in Uncategorized
0
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले दोनों मैचों में जीत हासिल की है

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान पटरी पर बनाये रखना है तो उसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा.

रॉयल्स को शुरू से छुपा रुस्तम माना जा रहा था और उसने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपना यह लक्षण जगजाहिर कर दिया. पिछले मैच में उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल किया.

संजू सैमसन पर होगी जिम्मेदारी
रॉयल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं और उसने बड़ी आसानी से 200 रन की संख्या को पार किया है. उसकी इन सफलताओं में संजू सैमसन और राहुल तेवतिया का योगदान अहम रहा है जो अब तक स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़े हैं. हरियाणा के आलराउंडर तेवतिया ने किंग्स इलेवन के खिलाफ पिछले मैच में 31 गेंदों पर 53 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया था. उनकी इस पारी से रॉयल्स ने तीन गेंद शेष रहते हुए ही 224 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया था.

तेवतिया ने एक समय 19 गेंदों पर आठ और फिर 23 गेंदों पर 17 रन बनाये थे लेकिन अचानक ही उनके अंदर का आक्रामक बल्लेबाज जाग उठा और उन्होंने तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का नक्शा बदल दिया. लेकिन रॉयल्स की पहली दो जीत के नायक केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन रहे. उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जमाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 214.86 है. इससे उन्होंने भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के स्थान के लिये फिर से अपना दावा पेश कर दिया है.

कप्तान स्टीव स्मिथ ने भरोसमंद की भूमिका निभायी है. उन्होंने दो अर्धशतक लगाये हैं जबकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर से टीम को धमाकेदार पारी का इंतजार है.

केकेआर के सामने बड़ी चुनौती
ऐसी स्थिति में अगर केकेआर को रॉयल्स की बराबरी करनी है या उससे आगे निकलना है तो उसके सबसे बड़े स्टार आंद्रे रसेल और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. मोर्गन और रसेल को अभी तक कम मौके मिले हैं क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में पांचवें और छठे नंबर पर उतारा गया. केकेआर का टीम प्रबंधन इस मैच में उन्हें ऊपरी क्रम में उतार सकता है विशेषकर कैरेबियाई क्रिकेटर को जिन्होंने पिछले सत्र में 204.81 के स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाये थे.

केकेआर ने दूसरे मैच में की थी वापसी

केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियन्स से हार का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद की गलतियों का फायदा उठाकर अच्छी वापसी की. प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और मोर्गन की तूफानी पारी से केकेआर ने दो ओवर शेष रहते ही 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर दिया था.

लेकिन रॉयल्स की बल्लेबाजी को देखते हुए कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है. इसके अलावा सत्र के दोनों सुपर ओवर दुबई में खेले गये हैं. यह स्थान दोनों टीमों के लिये नया है क्योंकि वे इस सत्र में यहां अपना पहला मैच खेलेंगी. रिकार्ड के लिये बता दें कि अब तक यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सभी पांचों मैच जीते हैं.

टीमें इस प्रकार हैं :

कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिन्स, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान

राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशन थॉमस, एंड्रयू टाय, डेविड मिलर, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी, श्रेयस गोपाल, रेयान पराग, वरुण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, मयंक मारकंडे

Previous Post

CM योगी आदित्यनाथ ने गठित की SIT, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

Next Post

कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य को मिलेगा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कुलपति ने संविदा शिक्षकों को किया नियमित

कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य को मिलेगा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.